कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। बॉलीवुड एक्टर Rajkumar Rao ने अपनी कड़ी मेहनत और संघर्ष से कई बड़ी हिट फिल्में दी हैं। वो एक ऐसा नाम हैं जिनका बॉलीवुड की दुनिया में न तो कोई गॉडफादर है, न कोई फिल्मी बैकग्राउंड और न ही वह और एक्टर की तरह उतने ज्यादा गुड लुकिंग। इसके बावजूद भी उन्होंने अपनी कुछ मूवी में जबरदस्त रोल प्ले करके अपनी एक नई पहचान बनाई। राजकुमार राव की ये 6 फिल्‍में आप कई् बार देख सकते हैं।

ट्रैप्ड- इस फिल्म में राजकुमार राव एक कॉल सेंटर एम्पलॉय बने हैं, जो एक गलती से वीरान अपार्टमेंट के एक कमरे में फंस जाता है और खाना, पानी और बिजली के बिना भी काफी दिनों तक जिंदा रहने के लिए संघर्ष करता है। फिल्म का क्लाइमैक्स भी कमाल का है और राजकुमार राव की एक्टिंग दर्शकों को अंत तक बांधने का काम करती है।

शाहिद- राजकुमार राव की मूवी शाहिद एक लॉयर और ह्यूमन राइट वर्कर की रियल लाइफ पर बेस्ड है, जिनकी 2010 में हत्या कर दी जाती है। इस फिल्म में राजकुमार राव शाहिद आजमी का रोल प्ले करते है। जिसके लिए उन्हे बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड भी मिला है। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि राजकुमार अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों के दिल जीतने में कितने माहिर हैं।

अलीगढ़- अलीगढ़ मूवी की कहानी होमोसेक्शुअलिटी पर बेस्ड है। वैसे तो बॉलीवुड में इस सब्जेक्ट पर कई फिल्में बन चुकी हैं लेकिन इस फिल्म में राजकुमार राव की अलग ही बात है। इस मूवी में राजकुमार राव ने एक मीडिया कर्मी का किरदार निभाया है जो अपनी कहानी दुनिया के सामने लाता है। राजकुमार राव ने इस मूवी में अपनी तगड़ी परफॉरमेंस से सबको हैरान कर दिया था।

न्यूटन- इस फिल्म में राजकुमार राव एक गवर्नमेंट इम्‍प्‍लॉय बने हैं जो रुल बुक के हिसाब से चलते है और वे किसी भी कीमत पर उनको फॉलो करने में यकीन करता है। तभी वह खुद से 18 साल कम उम्र की लड़की से शादी करने से इनकार कर देता है और चुनाव ड्यूटी पर ताश खेलने वाले अधिकारी को हड़का देता है। इस बीच उनको नक्सल प्रभावित इलाकों में इलेक्शन करवाने के लिए भेजा जाता है। जहां लोगो को वोट डालना भी नही आता है। वहां वो आम लोगों के हित के लिए आर्मी मेजर से भी भिड़ भयानक पंगा ले लेता है।

सिटीलाइट्स- फिल्म सिटीलाइट्स में राजकुमार राव एक गरीब किसान की लाइफ का रोल प्ले करते नजर आते हैं, जो एक अच्छे जीवन की तलाश में मुंबई आता है। मुंबई में उन्हें अजीबोगरीब चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और वो किस तरह से अपने प्यार की ताकत की वजह से वे चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ते हैं, यही है सिटीलाइट्स की कहानी।

शादी में जरुर आना- मूवी की कहानी में सतेंद्र उर्फ सत्तू की आरती से अरेंज मैरिज होने वाली है। दोनों एक-दूसरे को देखते ही दिल दे बैठते हैं। शादी तय हो जाती है, लेकिन शादी के दिन आरती की बड़ी जॉब लग जाती है और वो शादी तोड़ देती है, फिर राजकुमार उससे कैसे बदला लेता है जो बाद में प्‍यार मे बदल जाता है। मूवी की कहानी और राजकुमार का रोल ऐसा है, जिसे बार बार देखने को मन करता है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk