कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। रक्षाबंधन भाई-बहनों का त्योहार माना जाता है। इस पर्व पर सभी बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधती है, और बदले में भाई जीवनभर बहन की रक्षा करने के लिए वचन देते है। श्रावण के हिंदू कैलेंडर महीने में पूर्णिमा के दिन या पूर्णिमा पर मनाया जाने वाला रक्षा बंधन इस वर्ष 11 तारीख को मनाया जाएगा। आज हम आपको बॉलीवुड की उन भाई-बहनों की जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे है, जो हर साल धूम-धाम से रक्षाबंधन मनाते हैं और एक दूसरे पर जमकर प्यार लुटाते हैं।

सैफ अली खान और सोहा अली खान

पटौदी खानदान के नवाब सैफ अली खान और सोहा अली खान बॉलीवुड की मशहूर भाई-बहन की जोड़ियों में से एक है। सैफ और सोहा दोनों ही बॉलीवुड में एक्टिंग कर चुके है। सैफ की एक और बहन सबा अली खान है। सबा ज्वैलरी डिजाइनर हैं।

फोटो साभार : इंस्टाग्राम

सोनम और हर्षवर्धन कपूर

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन और बेटी सोनम कपूर बॉलीवुड के क्यूट सिबलिंग्स में से एक है। दोनों अक्सर रक्षा बंधन पर साथ में तस्वीर साझा करते हुए नजर आते है। इसके साथ ही सोनम और हर्षवर्धन दोनों ही बॉलीवुड में काम कर चुके हैं। सोनम की एक और बहन रिया कपूर भी है।

फोटो साभार : इंस्टाग्राम

अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर

एक्टर अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर दोनों ही बॉलीवुड में काफी अपना नाम जमा चुके हैं। भले ही जाह्नवी अर्जुन की सौतेली बहन हो लेकिन अर्जुन अपनी बहन जाह्नवी पर खूब जमकर प्यार लुटाते हैं। दोनों अक्सर रक्षाबंधन पर एक दूसरे के साथ फोटो शेयर करते हैं। अर्जुन ने फिल्म इश्कजादे से तो जाह्नवी ने फिल्म धड़क से बॉलीवुड डेब्यू किया था।

फोटो साभार : इंस्टाग्राम

फरहान अख्तर और जोया अख्तर

बॉलीवुड के मोस्ट टेलेंटेड अख्तर परिवार के बेटे फरहान और बेटी जोया दोनों ही अलग-अलग रास्तों से बॉलीवुड में काफी नाम बना चुकें हैं। जोया जिन्होनें एक निर्माता के रूप में काफी नाम कमाया है। वहीं फरहान ने अपनी एक्टिंग और अपने कई हुनरों से जनता का दिल जीता है।

फोटो साभार : इंस्टाग्राम

तुषार कपूर और एकता कपूर

टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी निर्माता एकता कपूर और एक्टर तुषार कपूर भी बॉलीवुड के क्यूट सिबलिंग्स में से एक है। आल्ट बालाजी टेलीफिल्मस की एमडी एकता आज काफी बड़ा चेहरा बन चुकी हैं। वहीं तुषार बॉलीवुड में कई फिल्मस में एक्टिंग कर काफी नाम कमाया है।

फोटो साभार : इंस्टाग्राम

हुमा कुरेशी और शकीब सलीम

बॉलीवुड की यह भाई-बहन की जोड़ी भी काफी फेमस है। अक्सर यह भाई-बहन की जोड़ी एक दूसरे की पिक्चर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हूई नजर आती है। हुमा और शकीब दोनों ही बॉलीवुड में काम कर चुके हैं।

फोटो साभार : इंस्टाग्राम

रणबीर कपूर और करीना कपूर

रणबीर कपूर और करीना कपूर आपस में एक दूसरे के कजेन है। दोनों ने कई इंटरव्यू में एक दूसरे की बचपन की शैतानियों का खुलासा किया है। हाल ही में रणबीर कपूर की शादी में करीना और करिश्मा दोनों ही जोरों से डांस करते हुए नजर आयी थीं।

फोटो साभार : इंस्टाग्राम

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk