कानपुर(इंटरनेट डेस्क)। बाॅलीवुड स्टार रणवीर कपूर की 2023 की मोस्ट अवेडेट फिल्म Animal का धासू ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में रणवीर कपूर काफी खूंखार नजर आ रहे हैं, जिसमें उन्हें लोगों के एक झुंड के साथ लड़ाई करते देखा जा सकता है। टीजर काफी धमाकेदार है। जब से फिल्म की एनाउंसमेंट हुई है तभी से फैंस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। मूवी में चॉकलेट ब्वॉय रणवीर कपूर के साथ-साथ अनिल कपूर, रणबीर के पिता के रोल में नजर आएंगे वहीं रश्मिका मंदाना रणबीर की गर्लफ्रेंड और मूवी की हिरोइन के रोल में हैं। इनके अलावा बॉबी देओल भी विलेन के किरदार में नजर आयेंगे।

मूवी में दिखेगा चॉकलेट ब्वॉय का वायलेंट लुक
टीजर की स्टार्टिंग में रश्मिका मंदाना और रणबीर साथ में टहलकर बात कर रहे होते हैं, तभी रणबीर रश्मिका से कहते है कि माई फादर इज बेस्ट फादर इन द वर्ल्ड और साथ में धांसू एक्शन सीन्स भी दिखते हैं। दूसरे सीन्स में अनिल कपूर रणबीर कपूर के मुंह पर तमाचा जड़ते नजर आते हैं और बोलते हैं 'ज्योति क्रिमिनल पैदा किया है हमने, जिसके बाद रणबीर का इंटेंस लुक नजर आता है। टीजर में रणबीर कपूर का वायलेंट लुक रोंगटे खड़े कर देने वाला है। टीजर के लास्ट में ढेर सारा एक्शन देखने के लिए है। रणबीर के दुश्मन के रूप में बॉबी देओल नजर आते हैं। इससे ये साफ हो गया है कि फिल्म में वे अपने डेंजरस लुक से इम्प्रेस करने वाले हैं।

मूवी 1 दिसंबर को होगी रिलीज
एक गैंगस्टर ड्रामा मानी जाने वाली इस एंटरटेनिंग फिल्म की स्टोरी बाप-बेटे की शानदार कहानी पर बेस्ड है। एक्शन से भरपूर एनिमल मूवी 1 दिसंबर 2023 को थिएटर में रिलीज होगी। 100 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर का ताबड़तोड़ एक्शन दर्शकों को काफी पसंद आएगा। टीजर से ये साफ हो गया है कि फिल्म में रणवीर अपने डेंजरस लुक से इम्प्रेस करेंगे। बता दें, साल 2022 में रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र पार्ट वन हिट रही थी। वहीं साल 2023 में श्रद्धा कपूर के साथ उनकी मूवी 'तू झूठी मैं मक्कार' ने भी अच्छा कलेक्शन किया था। रणबीर कपूर की शमशेरा भले ही पिट गई हो, लेकिन एनिमल मूवी से फैंस को काफी उम्‍मीदें हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk