कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Ranveer Singh Birthday: रणवीर सिंह का नाम लेते ही आपके दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? आई एम श्योर उनका अजीबो गरीब ड्रेसिंग सेंस। वो किसी भी स्टाइल को खुद पर एक्सपेरिमेंट करने से जरा भी नहीं हिचकते हैं। उनके इस ड्रेसिंग सेंस को लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब मजाक उड़ता है पर वो अपने नए नए स्टाइल से सबको अमेज करने का एक भी मौका नही छोड़ते हैं। बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में भी रणवीर का स्टाइल काफी सुर्खियों में रहा। तो आइए फटाफट से देखते हैं उनके कुछ सबके अलग और सबसे हटकर लुक्स।

1. इस फोटो में रणवीर सिंह कलरफुल सूट पहने नजर आ रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने फोटो पर कैप्शन दिया है कि, 'तमारो छोकरो गुजरात मा पच्चो आव्यो छे!' जिसका मतलब है कि, 'आपका लड़का गुजरात आ गया है!'

2. इन फोटोज में रणवीर को देखकर एक अलग ही वाइब आ रही है। रणवीर का ये अवतार फैंस को यूनीक के साथ साथ काफी हैरान कर देने वाला भी लगा।

3. रणवीर का ये अंदाज देखकर फैंस को फूल के बाग की याद आ जाती है। इस फोटो को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया कि, 'गुलदस्ता फ्लेक्स'

4. आपने ऑल ब्लैक लुक तो काफी देखे होंगे पर रणवीर का ये लुक काफी डिफरेंट है। ब्लैक हैट, ब्लैक गॉग्लस को साथ रणवीर के काले कपड़े उन पर पर्फेक्ट्ली सूट कर रहे हैं।

5. रणवीर का ये लुक देखकर आप में से कई लोग अपनी हंसी नही रोक पाएंगे। लंबे बालों और गोल्ड नेकलेस के साथ उनका ये लुक सबसे अलग और सबसे जुदा है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk