दुनिया की पांच सबसे अमीर महिलाएं,दौलत इतनी कि बख्‍शीस दे दें तो आदमी बन जाए अरबपति

लिलियन बेटेनकोर्ट

दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं में पहला नाम आता है लिलियन बेटेनकोर्ट का। लिलियन L'OREAL ब्रांड की फाउंडर हैं। फ्रांस की रहने वाली लिलियन के पास 36.1 अरब डॉलर की संपत्ति है। इनकी इस संपत्ति को लेकर ही इनका नाम फोर्ब्स लिस्ट में भी शामिल किया गया है। फोर्ब्स ने इन्हें सबसे अमीर लोगों के बीच 11वीं पोजीशन दी है।

दुनिया की पांच सबसे अमीर महिलाएं,दौलत इतनी कि बख्‍शीस दे दें तो आदमी बन जाए अरबपति

एलिस वॉल्टन

एलिस दुनिया में दूसरी सबसे अमीर महिला हैं। इनके बारे में बता दें कि वह वाल मार्ट के फाउंडर की बेटी हैं। इसके बावजूद ये कभी अपने पिता की वर्ल्ड फेमस वाल मार्ट चेन के पीछे नहीं भागीं, लेकिन हां इनका उससे आने वाली संपत्ति का हिस्सा है। इसके अलावा वह आर्ट कलेक्शन और भारी दान को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। इनके पास 32.3 अरब डॉलर की संपत्ति है।

दुनिया की पांच सबसे अमीर महिलाएं,दौलत इतनी कि बख्‍शीस दे दें तो आदमी बन जाए अरबपति

जैक्लिन मार्स

जैक्लिन दुनिया की तीसरी सबसे अमीर महिला हैं। इनके पास 23.4 अरब डॉलर की संपत्ति है। अपने पिता की मौत के बाद इन्होंने अपने भाई के साथ मिलकर फूड एंड कैंडी मेकर के काम को संभाला। इन्हीं की मेहनत के बाद इनके पिता की इस कंपनी को कामयाबी का नया आयाम मिला।

दुनिया की पांच सबसे अमीर महिलाएं,दौलत इतनी कि बख्‍शीस दे दें तो आदमी बन जाए अरबपति

मारिया फ्रान्का फिसेलो

मारिया इटली की रहने वाली हैं। दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं में इन्हें चौथे नंबर पर जगह दी गई है। बताया गया है कि इनके पास कुल 22.1 अरब की संपत्ति है। मारिया के बारे में और बताया गया है कि वह मिशेल फरेरो की पत्नी थीं। वही मिशेल फरेरो, जिन्होंने फरेरो ग्रुप बनाया और 2015 को वैलेंटाइन डे पर दुनिया को अलविदा कह गए। अब इस कंपनी को मारिया चला रही हैं। अब कंपनी की ओर से कई बेहतरीन प्रोड्क्ट्स बनाए जाते हैं।

दुनिया की पांच सबसे अमीर महिलाएं,दौलत इतनी कि बख्‍शीस दे दें तो आदमी बन जाए अरबपति

सुसैन क्लाटेन

दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं में सुसैन पांचवें नंबर पर नजर आती हैं। जर्मनी की सुसैन के पास 18.5 अरब डॉलर की संपत्ति है। सुसैन और इनके भाई स्टीफन दोनों BMW कंपनी के आधे-आधे के मालिक हैं। एक जर्मन फर्मास्यूटिकल और केमिकल कंपनी को शुरू करने का क्रेडिट भी इन्हीं को जाता है।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk