नई दिल्ली (एएनआई)। Rishi Kapoor Death: आकर्षक लवर बॉय लुक और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के साथ, बॉलिवुड की नामचीन फेमिलीज में शामिल कपूर खानदान के बेटे ऋषि कपूर ने 1973 में अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉबी में डेब्यु के साथ ही लोगों को अपना दीवाना बना लिया था। उन्होंने दशकों तक अपनी सिनेमाई विरासत के साथ अपने टैलेंट का जादू चला कर सिने प्रेमियों के दिल पर राज किया।

rishi kapoor death: हिन्दी सिनेमा के एक युग का हुआ अंत जाने कैसा रहा ऋषि कपूर का सफर

खून में था अभिनय

बॉलीवुड की फर्स्ट फेमिली में वे अपने दौर के बिगेस्ट शोमैन कहे जाने वाले राज कपूर के बेटे बन कर पैदा हुए थे। उनके परिवार में भाई रणधीर कपूर और राजीव कपूर, चाचा प्रेम नाथ, राजेंद्र नाथ, शशि कपूर और शम्मी कपूर जैसे एक्टर्स थे। इसलिए कह सकते हैं कि एक्टिंग ऋषि के खून में दौड़ रही थी।

rishi kapoor death: हिन्दी सिनेमा के एक युग का हुआ अंत जाने कैसा रहा ऋषि कपूर का सफर

चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में शुरूआत

कैमरे के साथ ऋषि की पहली मुलाकात 1970 में राज कपूर की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में हुई। इस फिल्म में उन्होंने अपने पिता के बचपन की भूमिका निभाई थी। इस रोल के लिए वो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार हासिल करने में कामयाब रहे थे।

rishi kapoor death: हिन्दी सिनेमा के एक युग का हुआ अंत जाने कैसा रहा ऋषि कपूर का सफर

सुपरहिट डेब्यु

इस फिल्म के तीन साल बाद, 'बॉबी' में ऋषि ने अपना एज हीरो डेब्यु किया और ये उनके स्टारडम की शुरूआत भी साबित हुई। फिल्म में फीमेल लीड में डिंपल कपाड़िया थीं जिनके साथ उनके इनोसेंट रोमांस ने सिनेमाघरों में भारी भीड़ खींची और उन्होंने अपने सुपरहिट करियर का आगाज किया।

rishi kapoor death: हिन्दी सिनेमा के एक युग का हुआ अंत जाने कैसा रहा ऋषि कपूर का सफर

बने हॉट फेवरेट

पहली ही फिल्म से ऋषि व्यूअर्स के फेवरेट बन गए और उन्होंने अगले कुछ वर्षों में कई हिट फिल्मों में काम किया, जिनमें 'लैला मजनू', 'रफू चक्कर', 'सरगम', 'कर्ज', 'प्रेम रोग', 'नगीना', 'हनीमून', 'बंजारन', 'हिना' और 'बोल राधा बोल' जैसी फिल्में शामिल हैं।

rishi kapoor death: हिन्दी सिनेमा के एक युग का हुआ अंत जाने कैसा रहा ऋषि कपूर का सफर

आखिरी सांस तक साथ रहीं नीतू

ऋषि ने 1980 में एक्ट्रेस नीतू सिंह से शादी की थी। तबसे लेकर आज तक उन दोनों का साथ कभी नहीं छूटा। तमाम फिल्मी जोड़ों से अलग उन दोनों के रिश्ते में दरार की कोई खबर सुनने में नहीं आई। उस दिन उनके साथ चलीं नीतू आज अंतिम सांस तक उनके साथ रहीं। फिल्म के सेट पर दोनों के बीच प्यार पनपा और उन्होंने साथ में 'अमर अकबर एंथनी', 'खेल खेल में', 'कभी-कभी' और 'दो दूनी चार' जैसी कई हिट फिल्में दीं।

rishi kapoor death: हिन्दी सिनेमा के एक युग का हुआ अंत जाने कैसा रहा ऋषि कपूर का सफर

डायरेक्शन भी किया

1999 में, ऋषि ने ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म 'आ अब लौट चलें' का निर्देशन करके फिल्म डायरेक्शन में भी हाथ आजमाया। 2000 के दशक में, उन्होंने 'हम तुम &यऔर 'लव आज कल' जैसी कई फिल्मों में सपोर्टिंग रोल भी किया। ऋषि कपूर के परिचितों में यूनाइटेड किंगडम के प्रिंस विलियम भी शामिल थे

इंग्लिश फिल्में भी की

वह उन पहले कुछ अभिनेताओं में से एक थे जिन्होंने 2007 में रिलीज हुई 'डोन्ट स्टॉप ड्रीमिंग' और 'सांबर सालसा' जैसी अंग्रेजी फ़िल्मों में काम किया था। 2012 में, अभिनेता ने फिल्म 'अग्निपथ' में रऊफ लाला का रोल कर के खलनायक के रूप में भी अपनी पहचान साबित की। ऋतिक रोशन और संजय दत्त स्टारर ये फिल्म 990 में इसी नाम की अमिताभ बच्चन की हिट फिल्म का रीमेक थी। इसके बाद मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 2' में उन्होंने पहली बार भाई रणधीर कपूर के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया।

rishi kapoor death: हिन्दी सिनेमा के एक युग का हुआ अंत जाने कैसा रहा ऋषि कपूर का सफर

इलाज के लिए अमेरिका रवाना

2018 में उनके बीमार होने और इलाज के लिए न्यूयॉर्क जाने की खबर आई। तब ऋषि, पत्नी नीतू के साथ अमेरिका चले गए। सितंबर 2019 में, वे ल्यूकेमिया के इलाज के लिए लगभग एक साल तक न्यूयॉर्क में रहने के बाद मुंबई लौट आए। आज, 30 अप्रैल को, उनके निधन की खबर सबसे पहले उनके को-एक्टर रहे अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर साझा की थी।

rishi kapoor death: हिन्दी सिनेमा के एक युग का हुआ अंत जाने कैसा रहा ऋषि कपूर का सफर

जिंदादिल इंसान

ऋषि की फेमिली में पत्नी नीतू सिंह और बच्चे रिद्धिमा कपूर सहानी और रणबीर कपूर हैं। कपूर परिवार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि ऋषि कपूर का आज सुबह 8:45 बजे निधन हो गया है। ल्यूकेमिया के साथ दो साल की लड़ाई के बाद अस्पताल में अंतिम सांस लेने के पहले तक वे डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों एंटरटेन करते रहै। वो जिंदादिल इंसान थे और वैसे ही जिए इसीलिए उन्होंने अपनी मृत्यु पर लोगों को आंसू बहाने से मना किया।

rishi kapoor death: हिन्दी सिनेमा के एक युग का हुआ अंत जाने कैसा रहा ऋषि कपूर का सफर

देश में शोक की लहर

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई अन्य मंत्रियों और राजनेताओं के साथ-साथ उनके मनोरंजन जगत के साथियों ने ऋषि के निधन पर शोक व्यक्त किया। उनके फैंस भी आज बेहद दुखी हैं। उन्हें आखिरी बार 2019 में फिल्म 'द बॉडी' में देखा गया था जिसमें इमरान हाशमी भी थे।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk