कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Khatron Ke Khiladi 14 Promo: बॅालीवुड डॅायरेक्टर रोहित शेट्टी जल्द ही अपने फेमस स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन को लेकर लौट रहे हैं। इसी बीच शो के मेकर्स ने खतरों के खिलाड़ी के 14 सीजन से एक-एक कर कंटेस्टेंट्स के प्रोमो रिलीज करना शुरू कर दिए है। जिसकी शूटिंग कई दिनों से रोमानिया में चल रही थी। वहीं, अब मेकर्स ने टीवी क्वीन शिल्पा शिंदे का प्रोमो शेयर किया है। इस वीडियो में शिल्पा शिंदे स्टंट करते हुए बुरी करह चीखते और चिल्लाते हुए नजर आ रही हैं। वहीं, बाकी सारे कंटेस्टेंट उनका जमकर मजाक उड़ाते हैं।

"कभी अटके, कभी झटके"
प्रोमो की स्टार्टिंग में शिल्पा शिंदे, बिंदास अंदाज में रोमानिया की सड़कों पर घूमती दिखती हैं। जिसके तुरंत बाद एक्ट्रेस स्टंट लोकेशन पर पहुंचकर एक करंट से जुड़ा हुआ टास्क पर्फॅार्म करती हैं। इस स्टंट को करते हुए शिल्पा की चीखें निकल जाती है, जिसे देखना फैंस के लिए काफी ज्यादा एंटरटेनिंग है। इस वीडियो में रोहित शेट्टी कहते दिखते हैं कि, "है मुश्किल जीना यहां। कभी अटके, कभी झटके। ये है रोमानिया मेरी जान। लिखूंगा डर की नई कहानी इन रोमानिया।"

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

इस सीजन के कंटेस्टेंट्स
इस बार खतरों के खिलाड़ी 14 में जमकर धमाल होने वाला है। बात करें शो के कंटेस्टेंट्स की तो इस बार शिल्पा शिंदे के अलावा निमृत कौर अहलूवालिया, करणवीर मेहरा, सुमोना चक्रवर्ती और गश्मीर महाजनी भी नजर आने वाले हैं। जो इस सीजन 14 में एक से बढ़कर एक खतरनाक स्टंट को पर्फॅार्म करते नजर आएंगे।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)