कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। इंडियन वुमेन बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल फिलहाल कोर्ट से दूर अपने पति के साथ क्वाॅलिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। साइना छुट्टियां मनाने मालदीव गई हैं। इस बात की जानकारी खुद साइना ने तस्वीरें पोस्ट करके दी। इन तस्वीरों में साइना काफी ग्लैमरस दिख रही। वह शाॅर्ट ड्रेस में बेहद खूबसूरत भी लग रही।मालदीव में वेकेशन इंज्वाॅय करती साइना नेहवाल। फोटोः साभार इंस्टाग्राम

साइना ने अपने अफिशल इंस्टाग्राम पर मालदीव वेकेशन का मानो पूरा एल्बम पोस्ट कर दिया। वहां साइना ने जो भी एक्टिविटी की, उसकी तस्वीर उन्होंने शेयर की। कुछ फोटोज में वह अकेली नजर आ रही। तो किसी में पति कश्यप के साथ वेकेशन के मजे लेते दिख रही।मालदीव में वेकेशन इंज्वाॅय करती साइना नेहवाल। फोटोः साभार इंस्टाग्राम

हरियाणा के हिसार में जन्मीं साइना नेहवाल भारत की फेमस महिला बैडमिंटन प्लेयर हैं। साइना नेहवाल दुनिया की नंबर 1 महिला बैडमिंटन खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। इस मुकाम पर पहुंचने वाली वह पहली भारतीय महिला प्लेयर हैं। मालदीव में वेकेशन इंज्वाॅय करती साइना नेहवाल। फोटोः साभार इंस्टाग्राम

साइना ने तीन बार ओलंपिक में भी हिस्सा लिया। इसमें साल 2012 ओलंपिक में उन्होंने ब्रांज मेडल भी जीता। इसी के साथ वह ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन प्लेयर भी बन गई थीं।मालदीव में वेकेशन इंज्वाॅय करती साइना नेहवाल। फोटोः साभार इंस्टाग्राम

आपको बता दें साइना बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली और जूनियर चैंपियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।मालदीव में वेकेशन इंज्वाॅय करती साइना नेहवाल। फोटोः साभार इंस्टाग्राम

साइना नेहवाल ने साल 2018 में पुरुष बैडमिंटन स्टार पी. कश्यप के साथ शादी की। भारत के दो बड़े स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी की शादी बेहद सादगी के साथ संपन्न हुई थी। एक छोटे से पारिवारिक कार्यक्रम से बीच इन दोनों ने शादी की।