वीडियो में काम करेंगे
जी हां अगर आप किकेट की दुनिया में विराट कोहली और फिल्मी दुनिया में सलमान खान के फैन हैं तो यह खबर आपको खुश कर देगी। दोनों के फैंस इन्हें बहुत जल्द एक साथ एक वीडियो में देखेंगे। भले आपको सुनकर शायद यह यकीन न हो लेकिन यह सच है। सलमान और विराट एक साथ बेल्जियम के दिमित्री वेगास और लाइक माइक म्यूजिक वीडियो में काम करेंगे।

दो अलग-अलग दुनिया के स्‍टार,विराट-सलमान अब करेंगे एक साथ यह काम....

डीजे की भूमिका में
इतना ही नहीं ये दोनों स्टार सनबर्न फेस्टिवल के 10वें एडिशन के एरिना टूर में डीजे स्टार्स के साथ भी देखे जाएंगे। सबसे खास बात तो यह है कि यहां पर दोनों ही एक ही भूमिका यानी कि डीजे की भूमिका में दिखाई देंगे। सलमान और विराट के फैंस सोशल मीडिया पर इनके इस डीजे वाले फार्मेट को काफी पसंद भी कर रहे हैं। वहीं ये दोनों डीजे स्टार्स 8 अक्टूबर को हैदराबाद में रहेंगे और अगले दिन मुंबई जाएंगे।

दो अलग-अलग दुनिया के स्‍टार,विराट-सलमान अब करेंगे एक साथ यह काम....

अभी इसमें व्यस्त
फरवरी 2013 में दिमित्री वेगास और लाइक माइक ने बांद्रा क्लब में जबर्दस्त परफॉर्म किया था। उस समय सलमान को यह बेहद पसंद आया था और यह उसके फैन बन गए। इसके बाद क्रिकेटर विराट भी इसके दीवाने बने और इसके साथ जुड़ गए। हालांकि अभी इन दिनों विराट कोहली 22 सितंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरु हो रही टेस्ट सीरीज की तैयारी में जुटे हुए हैं। वहीं सलमान  मनाली में फिल्म 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

 

Cricket News inextlive from Cricket News Desk