कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Salman Khan Shahraan Dutt: बॉलीवुड इंडस्ट्री के भाईजान और सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। कुछ दिन पहले ही सलमान के घर के बाहर दो शूटरों ने फायरिंग की थी। जिसके बाद से ही एक्टर के परिवार वाले और उनके फैंस चिंता में आ गए हैं। इस घटना के बाद से सलमान खान पहली बार बाहर दिखें हैं। वो भी एक्टर इस वक्त उस देश में गए है, जहां पर भयंकर तरीके से बाढ़ आई हुई है। एक्टर दुबई में एक कराटे कॉम्बैट नाम के इवेंट में शामिल होने पहुंचे थे। जहां से उनकी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।

प्यार से गले मिले सलमान और शाहरान
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सलमान खान के साथ एक बच्चा नजर आ रहा है। जो और कोई नहीं बल्कि सुपरस्टार संजय दत्त का बेटा शाहरान दत्त है। इस वीडियो के सामने आते ही फैंस का रिएक्शन सामने आया। हर किसी का कहना था कि, शाहरान इतनी जल्दी कितना बड़ा हो गया है। वहीं कुछ फैंस तो शाहरान के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर भी बातें कर रहे हैं। इस खूबसूरत वीडियो में शाहरान और भाईजान की कमाल बॉन्डिंग देखते ही बन रही है। इस क्लिप में सलमान खान ब्लैक कलर के सूट में नजर आ रहे हैं। भाईजान का ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वहीं शाहरान ने भी ब्लैक कलर की टी-शर्ट और पैंट पहन रखा था। वीडियो में दोनों एक दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं।

क्या है सलमान खान वर्कफ्रंट?
बात करें सलमान खान के वर्कफ्रंट की तो फिलहाल उनके हाथ में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। जिसमें से एक फिल्म में वो शाह रुख खान के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म का नाम 'टाइगर बनाम पठान' है। इसके अलावा अगले साल ईद के मौके पर सलमान एक बार फिर अपने फैंस को ईदी देने आएंगे। इस फिल्म का नाम 'सिकंदर' है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk