लखनऊ (एएनआई)। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता अहमद हसन का शनिवार को लखनऊ के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में निधन हो गया। वह करीब 87 साल के थे। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद, लगभग 40 वर्षों तक उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहे। अहमद हसन तत्कालीन सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में अपनी सादगी और वाक्पटुता के लिए जाने जाते हैं।
सपा सरकार में वह स्वास्थ्य व शिक्षा मंत्री भी रहे
उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, हृदय नारायण दीक्षित ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को इस अपार क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। बता दें कि अहमद हसन सपा नेता मुखिया मुलायम सिंह के काफी करीबी रहे हैं। सपा सरकार में वह स्वास्थ्य व शिक्षा मंत्री भी रहे थे।

National News inextlive from India News Desk