-पं। दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर जीआरपी को मिली कामयाबी

VARANASI

पीडीडीयू जंक्शन पर जीआरपी ने असलहों की बड़ी खेप पकड़ी। दो बजे चे¨कग के दौरान प्लेटफार्म संख्या तीन से दो तस्करों को 32 बोर की 24 पिस्टल और 48 मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों बोकारो के रहने वाले हैं और झारखंड से हथियार लेकर मुरादाबाद जाने की फिराक में थे। रविवार की दोपहर ट्रेन पकड़ पाते इसके पहले रेल पुलिस के हाथ लग गए। जीआरपी ने गिरोह की छानबीन शुरू कर दी है। महकमे के सीओ अखिलेश राय ने सोमवार को मामले का खुलासा किया। गिरफ्तार तस्कर मोहम्मद जमालुद्दीन व मोहम्मद सलीम निवासी बंदियो, थाना चंद्रपुरा, जिला बोकारो, झारखंड के निवासी हैं। आरोपितों ने पूछताछ में बताया झारखंड से पिस्टल और मैगजीन लेकर मुरादाबाद जा रहे थे। जहां से आपूर्ति की जानी थी। ट्रेनें असलहा तस्करों को रास आने लगी हैं। सड़क मार्ग की तुलना में रेल मार्ग को अधिक महफूज मान रहे।