-आई नेक्स्ट के बेटी बचाओ अभियान से जुड़ी एमकेपी की ग‌र्ल्स

-ग‌र्ल्स ने पेंटिंग्स के जरिए समाज की कुरीतियों को प्रदर्शित किया

<-आई नेक्स्ट के बेटी बचाओ अभियान से जुड़ी एमकेपी की ग‌र्ल्स

-ग‌र्ल्स ने पेंटिंग्स के जरिए समाज की कुरीतियों को प्रदर्शित किया

DEHRADUN : dehradun@inext.co.in

DEHRADUN : दहेज हत्याएं, यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़, भ्रूण हत्याएं, शिक्षा से महरूम बेटियां समाज की सारी बुराइयों को एमकेपी पीजी कॉलेज की ग‌र्ल्स ने रंगों के जरिए कैनवास पर उकेरा तो समाज में फैली सभी कुरीतियों से मन विचलित हो उठा। कॉलेज के आ‌र्ट्स डिपार्टमेंट द्वारा आई नेक्स्ट के बेटी बचाओ अभियान से जुड़ते हुए ग‌र्ल्स ने जहां पेटिंग्स में नारी शक्ति के दर्द को बयां किया वहीं दूसरी ओर इसके खिलाफ लड़ने और आवाज उठाने का आह्वान भी किया।

पेंटिंग्स में दिखा नारी का दर्द

बेटी बचाओ अभियान के तहत महादेवी कन्या पाठशाला कॉलेज की बीए और एमए स्टूडेंट्स ने ब्ख् पेंटिग्स की एग्जिबिशन ऑर्गनाइज की। सभी पेंटिंग्स नारी शक्ति पर केंद्रित रही। डिपार्टमेंट की हेड डा। रिचा कांबोज ने बताया कि एग्जिबिशन में हरिद्वार, रुड़की और देहरादून की स्टूडेंट्स ने पार्टिसिपेट किया, जिसमें महिला उत्पीड़न के साथ ही देश की नामी महिलाओं इंदिरा गांधी, कल्पना चौहान और सुष्मा स्वराज जैसी महिलाओं के बारे में भी बताया गया। स्टूडेंट प्रिंयका ने कहा कि आज भी कई जगहों पर ग‌र्ल्स को पढ़ाया नहीं जाता। अगर वह एजुकेट ही नहीं होंगी तो समाज कैसे आगे बढ़ेगा। गर्ल चाइल्ड को जन्म से पहले ही मार दिया जाता है। यह सोच बदलनी होगी। तभी एक हेल्दी समाज का निर्माण हो सकेगा। इस मौके पर प्रीति डोबरियाल, भावना सैनी, शिवानी रावत, कविता, पूनम, श्रेया, नीलम, वंदना, श्रृष्टि, गायत्री आदि दर्जनों स्टूडेंट्स ने बेटी बचाओ का संकल्प लिया।