ष्ट॥न्ढ्ढक्चन्स्न्: राष्ट्रद्रोह के आरोपी रामो बिरुवा की गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद ही उसके मुख्य सहयोगी आनंद चातार को भी चाईबासा पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस अब आनंद चातार से अन्य सहयोगियों के बारे में पूछताछ कर रही है।

कोल्हान अलग देश की मांग करने वाला और खुद को कोल्हान देश का खेवट नंबर एक घोषित कर लोगों से टैक्स की वसूली रामो बिरुवा करता था। चाईबासा के खूंटपानी प्रखंड के भोया गांव में 18 दिसंबर को कोल्हान अलग देश का झंडा फहराने की चुनौती भी पुलिस को दी थी। लेकिन पुलिस की कड़ाई के कारण झंडा नहीं फहराया जा सका। जबकि जमशेदपुर एक इलाके में कोल्हान देश का झंडा फहराने की जानकारी मिली थी। उन सभी मामलों में पुलिस मुख्य अरोपी रामो बिरुवा व उनके मुख्य सहयोग आनंद चातार के साथ अन्य को तालाश कर रही थी।

मिली थी गुप्त सूचना

शुक्रवार को मुख्यालय डीएसपी प्रकाश सोय ने नेतृत्व में शुक्रवार को टीम का गठन कर रामो बिरुवा को एसपीजी मिशन कंपाउंड से गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद उनके मुख्य सहयोगी की तलाश पुलिस जोर-शोर से कर रही थी। डीएसपी सोय को गुप्त सूचना मिलते ही उन्होंने चाईबासा के एक गुप्त ठिकाने से आनंद चातार को भी गिरफ्तार कर लिया। टीम में सदर व मुफस्सिल थाना के पुलिस पदाधिकारी के साथ जवान मौजूद थे।

जानकारी हो कि रामो बिरुवा अपने को कोल्हान का खेवटदार मालिक बता कर मानकी-मुंडा प्रथा से अलग अपना मानकी-मुंडा नियुक्त कर लगान वसूली का काम करता था। कई बार प्रशासन को भी पत्र भेज कर किराया टैक्स देने की मांग कर चुका था। रामो बिरुवा का सारा कार्य मुख्य आनंद चातार ही देखता था