डायलिसिस बेड पर पांच घंटे से पड़े हैं मरीज

पानी नहीं आने के कारण नहीं हो पा रहा डायलिसिस

रूक्का डैम से वाटर सप्लाई ठप होने से बढ़ी परेशानी

>RANCHI: रिम्स में सात क्रिटिकल पेशेंट्स की जान खतरे में है। पानी के अभाव में उनका डायलिसिस नहीं हो पा रहा है। ये मरीज पिछले पांच घंटे से डायलिसिस बेड पर पड़े हुए हैं, लेकिन पानी नहीं मिल रहा है, ताकि डायलिसिस हो सके। रिम्स में पानी नहीं मिलने के कारण मरीजों की जान खतरे में है।

पानी नहीं आने से बढ़ी परेशानी

मालूम हो कि रिम्स सहित आधी रांची में रूक्का डैम से ही वाटर सप्लाई होती है। लेकिन, शनिवार को पानी की सप्लाई नहीं होने के कारण खासकर रिम्स में भर्ती मरीजों की परेशानी बढ़ गई। क्रिटिकल कंडीशन में एडमिट मरीज की जान को खतरा बढ़ गया है।

वर्जन

रिम्स में वाटर सप्लाई ठप होने के कारण मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। फिलहाल हॉस्पिटल में पानी की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

डॉ एस हैदर, डायरेक्टर, रिम्स

वज्रपात से दो की मौत

खूंटी जिले के तोरपा ब्लॉक में वज्रपात से शनिवार को दो लोगों की मौत हो गई, वहीं छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना तोरपा थाना क्षेत्र के राय शिमला बाजार की है। मालूम हो कि पिछले दिनों भी रांची व आसपास के इलाकों में वज्रपात से कई लोगों की मौत हो चुकी है।

कडरू में क्.7भ् लाख की चोरी

कडरू ओल्ड एजी कॉलोनी के क्वार्टर नंबर क्0भ् में शनिवार की रात नकदी समेत एक लाख 7भ् हजार रुपए के सामान चोरी हो गए। क्वार्टर में मि। शाहदेव रहते हैं। मामला अरगोड़ा थाना क्षेत्र का है।