कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। बॉलीवुड में अपना नाम बना चुकी शहनाज गिल अक्सर अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती है। इस बार क्यूटगर्ल शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो पोस्ट किया है। शहनाज इस वीडियो में थिरकती नजर आ रही है। शहनाज ने अपनी पोस्ट में कमेंट करते हुए लिखा कि रोजेस आर रेड, वॉयलेट्स आर ब्लू, आई एम शहनाज गिल, हू आर यू ? इस पर राघव जुयाल ने कमेंट करते हुए लिखा कि पहले मोट थे, अब पतले है तेरे गाल, हैलोसना, आई एम राघव जुयाल।


जल्द ही बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू
शहनाज गिल आज सोशल मीडिया का बहुत बड़ा चेहरा बन चुकी है। शहनाज के आज करोड़ो फालोवर्स है। आपको बता दें कि शहनाज जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है। शहनाज सलमान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली है। शहनाज को लेकर इस समय एक और खबर से बॉलीवुड का बाजार गर्म चल रहा है। हाल ही में आयी रिपोर्ट्स में यह बताया गया है कि शहनाज गिल ने रिया कपूर की अगली फिल्म साइन कर ली है। ऐसे में ये भी खबर है कि शहनाज के साथ इस फिल्म में अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर भी नजर आ सकती हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk