आगर मालवा (एएनआई)। भाजपा नेता इमरती देवी पर 'आइटम' शब्द की टिप्पणी के बाद मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता कमलनाथ विवादों में घिर गए हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'आइटम' टिप्पणी पर स्पष्टीकरण जारी करने के बाद कांग्रेस नेता कमलनाथ पर एक बार फिर निशाना साधा है। शिवराज सिंह ने कमलनाथ पर नया हमला करते हुए सोमवार को एक चुनावी रैली में कहा कि कमलनाथ को क्या हो गया है। उन्होंने इमरती देवी के लिए जिस भाषा का इस्तेमाल किया है वह उसको दोहरा भी नहीं सकतें हैं और भाजपा के सवाल उठाने पर उन्होंने खुद को बेशर्मी से सही साबित करने के लिए स्पष्टीकरण दिया। शिवराज ने कहा कि अगर आपकी मां और बहन के साथ कोई अमपानजनक भाषा का इस्तेमाल करे तो क्या आप सहन करेंगे।

इमरती देवी के खिलाफ कुछ भी अपमानजनक नहीं कहा

शिवराज सिंह चौहान ने बीते दिन इमरती देवी के खिलाफ इस्तेमाल किए गए शब्द को लेकर भाजपा की तरफ से मौन उपवास रखा गया था। इससे पहले, कमलनाथ ने सीएम चाैहान चौहान को लिखा था कि उन्होंने भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी के खिलाफ कुछ भी अपमानजनक नहीं कहा है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया है कि इस शब्द का इस्तेमाल कई अलग-अलग संदर्भों में किया जा सकता है।

मध्य प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी

वहीं भारतीय चुनाव आयोग ने भाजपा नेता इमरती देवी के खिलाफ एक चुनावी रैली में की गई कांग्रेस नेता कमलनाथ की आइटम टिप्पणी पर मध्य प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। यह राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा महिला मंत्री पर की गई 'अपमानजनक टिप्पणी &यको लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखे जाने के बाद आया है।

National News inextlive from India News Desk