कोलकाता/गंगटोक (रॉयटर्स/एएनआई): Sikkim Flash Flood: सिक्किम में बुधवार को बादल फटने की वजह से तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आई, जिसके बाद से ही वहां पर राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। ऑफिशियल के मुताबिक सिक्किम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 74 हो गई। वहीं बादल फटने के बाद, कम से कम 101 लोग अभी भी लापता हैं। आईटीबीपी ने उत्तरी सिक्किम में राहत और बचाव कार्य के दौरान 56 लोगों को बचाया है। जिसमें 52 पुरुष और 4 महिलाएं हैं। इसके अलावा अन्य लापता लोगों की तलाश जारी है।

Coutesy - Agency

बाढ़ से 41,870 लोग प्रभावित
बता दें कि सिक्किम बादल फटने और एवेलांच के कारण अचानक बाढ़ आ गई थी। इस बाढ़ से चार जिलों के 41,870 लोग बुरी तरह से प्रभावित हुए। यही नहीं गंगटोक, पाकयोंग और नामची जिले भी इस अचानक आई बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने संडे को सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग के साथ एक हाई लेवल बैठक की कर मौजूदा स्थिति का जायजा लिया।

Courtesy - Agency

एनडीआरएफ का बचाव कार्य जारी
इस अचानक आई बाढ़ ने 1,320 से ज्यादा घरों को तबाह करते हुए चार जिलों के 13 पुल भी बहा दिए हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की चार टीमें, पाकयोंग, गंगटोक, चुंगथम में पहुंचकर खोज और बचाव कार्य कर रही हैं।

National News inextlive from India News Desk