कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Jani Chacko Uthup Passes Away: फेमस सिंगर उषा उत्थुप के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट चुका है। बीते दिन 8 जुलाई को उषा के पति जानी चाको का निधन हो गया। उनकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है। जिसके चलते उन्होंने सोमवार को कोलकाता में अपनी अंतिम सांस ली। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 78 साल के जानी चाको अपने घर पर बैठकर टीवी देख रहे थे। तभी अचानक से उन्हें काफी बेचैनी सी महसूस होने लगी। आनन-फानन में जानी चाको को तुरंत नजदीकी हॉस्पिटल लेकर भागा गया। जहां पर डॅाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

आज होगा अंतिम संस्कार
डॉक्टरों का कहना है कि जानी चाको का निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ है। जानी चाको का अंतिम संस्कार आज मंगलवार 9 जुलाई को संपन्न किया जाएगा। बता दें कि जानी चाको, उषा उत्थुप के दूसरे पति थे। जो इस चकाचौंध भरी दुनिया से दूर अपना चाय के बागानों से जुड़ा बिजनेस करते थे। जानी चाको और उषा उत्थुप का एक बेटा और बेटी हैं। उषा उत्थुप ने इस इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्होंने हिंदी के अलावा कई दूसरी भाषाओं में भी गाने गाए हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk