फिसलते चले गए

लगभग 1600 फीट की ऊंचाई से गिरने की बात सुनकर कुछ पलों के लिए आपकी शॉक्ड हो जाएंगे और यही सोचेंगे की उसके बाद तो जिंदगी बस नहीं। लेकिन यह आप गलत हो सोच रहे हैं। हाल ही में अलास्का के निकोल माउंटेन में घटी एक घटना ने लोगों को शॉक्ड कर दिया। यहां पर पर स्कीइंग की जा रही थी। जिसमें कनाडाई स्कीइर इआन मैकेंटोश को थोड़ा सा डिसबैलेंस हुए और वह अचानक से फिसलते चले गए। इस दौरान वह बर्फीले पहाड़ पहाड़ो से टकराते हुए नीचे गिर। हालांकि इस दौरान सबसे खास बात तो यह है कि उन्हें बस हल्की सी चोट आई है। जिसका ट्रीटमेंट हो गया है।

हर कोई शॉक्ड

स्कीइर इआन मैकेंटोश को के गिरने वाला वीडियो एक्शन स्पोर्ट्स मीडिया कंपनी टेटॉन ग्रैविटी रिसर्च ने रिलीज किया है। करीब इआन को 40 सेकंड तक बर्फ पर गिरते देखकर हर कोई शॉक्ड है। जिसमें स्कीइर इआन मैकेंटोश को का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब चल रहा है। यूट्यूब पर यह खूब देखा जा रहा है। जिसे देखकर लोग कुछ पलो के लिए शॉक्ड हो जाते हैं और फिर जाको राखे साइंया मार सके न कोय...वाली बात दोहराते हैं।

inextlive from Bizarre News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk