कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Solar Eclipse 2023 : साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा है। सूर्य ग्रहण की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह सात बजकर चार मिनट से हो चुकी है। यह दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक लगा रहेगा। इस बार का सूर्य ग्रहण काफी दुर्लभ बताया जा रहा है। इसे हाइब्रिड सूर्य ग्रहण कहा जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया इस हाइब्रिड सूर्य ग्रहण का वीडियो नासा ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2023 का यह पहला दुर्लभ सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखायी दे रहा है। यह सूर्य ग्रहण दक्षिणपूर्व एशिया, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, ऑस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका आदि जगहों पर देखा जा सकता है।

लगभग 100 साल बाद हाइब्रिड सूर्य ग्रहण
कहा जाता है कि सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है। लगभग 100 साल बाद हाइब्रिड सूर्य ग्रहण दिखाई दे रहा है। आंशिक, पूर्ण और कुंडलाकार सूर्य ग्रहण के तीनों रूप एक साथ होने को हाइब्रिड सूर्य ग्रहण कहते हैं। इसके अलावा इसे निंगलू ग्रहण भी कहा जाता है। बता दें कि इस साल 2023 में कुल चार ग्रहण पड़ेंगे, जिनमें दो चंद्र ग्रहण और दो सूर्य ग्रहण शामिल हैं। दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर, 2023 को होगा। इसके अलावा चंद्र ग्रहण की बात करें तो दो चंद्र ग्रहण 5-6 मई और 28-29 अक्टूबर को होंगे। सूर्य ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं। इसमें पूर्ण सूर्य ग्रहण, आंशिक सूर्य ग्रहण और वलयाकार सूर्य ग्रहण होता है।

National News inextlive from India News Desk