कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Surya Grahan 2023: 14 अक्टूबर शनिवार को साल 2023 का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। यह आश्विन अमावस्या को होगा। ग्रहण के समय ज्योतिषी कोई भी कार्य न करने और भगवान का नाम जपने की सलाह देते हैं क्योंकि यह समय शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान राहु का प्रभाव बढ़ जाता है। गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की हिदायत दी जाती है क्योंकि किसी भी तरह की लापरवाही से मां और बच्चे दोनों पर बुरा असर पड़ सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार 14 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। बहरहाल सूर्य ग्रहण के दौरान सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है।

गर्भवती महिलाएं क्या करें और क्या न करें

- ग्रहण को खुली आंखों से न देखें। गर्भवती महिलाओं को भूलकर भी सूर्य की ओर नहीं देखना चाहिए।

- सूर्य ग्रहण के दौरान सोने से बचें।

- सूर्य ग्रहण के दौरान घर के अंदर ही रहें।

- सुई, कैंची, चाकू आदि जैसी नुकीली वस्तुओं के इस्तेमाल से बचें।

- ग्रहण के दौरान या उससे पहले अपने बालों या शरीर पर तेल न लगाएं। इससे राहु का नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

- कोई भारी वस्तु न उठाएं और न ही कोई जोखिम भरा काम करें।

- ग्रहण के दौरान न तो खाना खाएं और न ही पकाएं। ऐसा माना जाता है कि ग्रहण के दौरान भोजन दूषित हो जाता है। ग्रहण के दौरान भोजन करने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होती हैं। हालांकि, भारत में सूतक मान्य नहीं है। इसलिए ग्रहण के दौरान बच्चे और बूढ़े बीमार लोग भोजन कर सकते हैं।

- ग्रहण खत्म होने के बाद गर्भवती महिलाओं को स्नान, ध्यान और देवी-देवताओं की विधिवत पूजा करनी चाहिए। साथ ही नवजात शिशु के स्वास्थ्य के लिए भोजन का दान करें।

डिस्‍क्‍लेमर

इस स्‍टोरी में दी गई जानकारी/कंटेंट/संख्‍या की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। तमाम माध्यमों/ज्योतिषी/पंचांग/धर्मग्रंथों से लेकर ये जानकारियां यहां दी गई हैं। हमारा उद्देश्य केवल जरूरी सूचना देना है, उसका इस्‍तेमाल कैसे करना है, यह फैसला यूजर्स अपने विवेक से करें क्‍योंकि उसके उपयोग की पूरी जिम्‍मेदार यूजर्स पर ही रहेगी।