कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। आज देश को अपना 15वां राष्ट्रपति मिलने जा रहा है। सुबह 11 बजे से संसद भवन में मतगणना चालू है। ऐसे में देश के अलग-अलग इलाकों में लोग एनडीए पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत के लिए प्रार्थना कर रहे है तो कहीं लोग जश्न मनाते हुए देखें जा रहें है। देखिए हमारे साथ देश के अलग-अलग इलाकों की ये तस्वीरें।

फोटो साभार : पीटीआईराष्ट्रपति पद के नतीजे घोषित होने से पहले ही लोग द्रौपदी मुर्मू के घर के बाहर एकत्र हो गए है। लोग यहां पर जश्न मनाते हुए साफ देखे जा सकते है। इसके साथ ही यहां पर ट्राइबल आर्टिस्टों ने डांस भी किया।

फोटो साभार : पीटीआई

पटना में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने द्रौपदी मुर्मू की जीत से पहले जश्न मनाना शुरु कर दिया। यहां बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने खूब पटाके फोड़े और एक दूसके को रंग लगाया।

फोटो : एएनआई

द्रौपदी मुर्मू की जीत से पहले कई जगह पर जश्न की तैयारियां होती नजर आयी। मुर्मू के गांव राइरंगपुर लोग यहां सुबह से ही जीत का जश्न मनाने के लिए लड्डू बनाते हुए नजर आए।

फोटो साभार : एएफपी

अमृतसर में चित्रकार जगजोत सिंग रूबल ने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की खूबसूरत पेटिंग बनाकर मुर्मू की जीत की कामना की।

फोटो साभार : एपी

नई दिल्ली में कार्यकर्ताओं ने द्रौपदी मुर्मू की जीत से पहले ही उनकी काफी बड़ा पोस्टर लगवाया। कार्यकर्ताओं ने उनके अभिनंदन के लिए ये बंदोबस्त किया।

फोटो साभार : एएफपी

मुंबई के स्कूली बच्चों ने भी द्रोपदी मुर्मू की पेंटिंग बनाकर उनकी जीत के लिए प्रार्थना की। बच्चों ने पहले ही मुर्मू को राष्ट्रपति बनने की बधाई दे दी।

फोटो साभार : पीटीआई

प्रयागराज में भी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मतगणना के दौरान मुर्मू की बढ़त का जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशियां मनायी।

National News inextlive from India News Desk