feature@inext.co.in

KANPUR : सोनाक्षी सिन्हा अपने रिलेशनशिप्स को लेकर काफी लंबे वक्त तक खबरों में रही हैं। कुछ वक्त पहले उनको लेकर खबर आई थी कि वह इन दिनों यंग एक्टर जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं। कई बार यह भी कहा गया कि सोनाक्षी जल्द शादी के बंधन में बंध सकती हैं। अपनी शादी को लेकर चल रहे र्यूमर्स पर अब 31 साल की इस एक्ट्रेस का रिएक्शन आया है।

सोनाक्षी बोलीं,'जल्द शादी करेंगी',वरुण धवन को दी लड़के वालों की ये जिम्मेदारी

दूसरों को दे दी लड़का तलाशने की जिम्मेदारी

दरअसल, हाल ही मेंं सोना एक रिएलिटी शो पर पहुंची थीं, जहां उनके साथ उनकी अपकमिंग मूवी के सितारे आलिया भट्ट और वरुण धवन भी थे। इस दौरान जब सोनाक्षी से उनकी शादी को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह आलिया और वरुण से पहले शादी करना चाहती हैं। उनका कहना था कि वह अब सेटल होने के लिए तैयार हैं। सोनाक्षी ने मजाकिया अंदाज में सभी से उनके लिए एक अच्छा लड़का तलाशने के लिए भी कहा।

सोनाक्षी बोलीं,'जल्द शादी करेंगी',वरुण धवन को दी लड़के वालों की ये जिम्मेदारी

कलंक का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज, अलग अंदाज में नजर आये वरुण और आलिया

शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस में शामिल होने के फैसले पर बोलीं सोनाक्षी, बहुत पहले करना चाहिए था ये काम

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk