कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। कठिन परिस्थितियों में फंसे कई भारतीयों की मदद करने वाले एक्टर सोनू सूद ने अब एक व्यक्ति को थाईलैंड से भारत वापस आने में मदद की है। साहिल खान नाम के शख्स ने ट्वीट किया था और सूद से थाईलैंड से बाहर निकलने में मदद करने के लिए कहा था। सूद ने ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि वह खान को टिकट भेज रहे हैं। कुछ घंटों बाद, खान ने एयरपोर्ट से एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें अभिनेता को समय पर मदद के लिए धन्यवाद दिया गया।

सोनू सूद का बोला- थैंक्यू
साहिल ने ट्वीट किया था, “मैं थाईलैंड में फंस गया हूं और यहां से निकलने का कोई विकल्प नहीं है, सोनू सर मैंने आपसे मदद करने का अनुरोध किया था।' जिसका जवाब देते हुए सोनू ने लिखा, "आपको टिकट भेज रहा हूँ। अपने परिवार से मिलने का समय आ गया है।" आखिर में साहिल भारत लौट आए और उन्होंने एक वीडियो मैसेज से सोनू सूद को धन्यवाद दिया। उसने कहा, 'सोनू सर मैं हमेशा आपके लिए प्रार्थना करता हूं। आपको और अधिक सफलता मिले। आपने जो मेरे साथ किया है, वह आजकल कोई नहीं करता।"

आठ अंगो वाली लड़की की मदद की थी
कुछ हफ्ते पहले सोनू सूद ने आठ अंगों वाली एक बच्ची की मदद की थी। शारीरिक रूप से अक्षम लड़की बिहार के नवादा जिले के एक गरीब परिवार से है। वह 2019 में आठ अंगों के साथ पैदा हुई थी, जिसमें उसके पेट से जुड़े चार अतिरिक्त हाथ और पैर उसकी नाभि से कुछ इंच ऊपर थे। अपनी दुर्लभ स्थिति दिखाने वाली छोटी लड़की का एक वीडियो सोशल वीडियो पर प्रसारित किया गया था और वायरल हो गया था। जैसे ही यह सोनू सूद के पास पहुंचा, उन्होंने तुरंत लड़की की मदद करने की पेशकश की और ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया, “तनाव मत लिजिये इलाज शुरू करवा दिया है। बस दुआ करिए।'

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk