कानपुर। श्रीदेवी के बर्थडे पर उनकी बेटी और धड़क मूवी स्टार ने उनकी तस्वीरें शेयर करके अपनी मां को जन्मदिन की शुभ कामनायें दी हैं। 24 फरवरी 2018 को दुबई में एक दुर्घटना में श्री की मृत्यु हो गई थी। बताया जाता है कि जान्हवी अपनी मां के काफी थीं। तस्वीर शेयर करते हुए जान्हवी ने कहा कि हैप्पी बर्थडे मां, आई लव यू। इससे पहले भी जान्हवी ने मदर्स डे पर अपनी मां को याद किया था।

sridevi birth anniversary: बेटी जान्हवी हुई इमोशनल कहा मां आई लव यू

परिवार के सदस्यों ने भी किया याद
जान्हवी के अलावा कपूर परिवार के भी श्री को याद किया है और जन्मदिन की शुभकामना दी है। श्रीदेवी की देवरानी और अभिनेता अनिल कपूर की पत्नी ने भी सोशल मीडिया पर श्रदेवी को याद करते हुए लिखा है कि मेमोरी हमेशा स्पेशल होती है। कभी हम हंसते हैं उस समय को याद करते हुए जब हम रोये थे और हम रोते हैं उन दिनों को याद करते हुए जब हम हंसे थे। यह लाइफ है। हैप्पी बर्थडे श्री, मिस यू।

फीमेल सुपर स्टार के नाम से फेमस
श्रीदेवी ने तमिल, मलयालम, तेलगू, कन्नड़ और हिन्दी फिल्मों में काम किया था।उन्हें इंडियन सिनेमा की पहली "फीमेल सुपरस्टार" भी कहा जाता था। श्रीदेवी को पांच बार फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 1975 में फिल्म जूली से उन्होंने हिन्दी सिनेमा में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपना डेब्यु किया।अपने फिल्मी करियर में श्रीदेवी ने 63 हिंदी, 62 तेलुगु, 58 तमिल औऱ  21 मलयालम फिल्मों के अलावा कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया।  2013 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया था।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk