-भाई-बहन में मात्र ढाई महीने का अंतर

VARANASI

संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ की नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रिया चौबे के डेट ऑफ बर्थ को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। रघुराज सिंह संस्कृत महाविद्यालय, भदोही के प्रिंसिपल डॉ। गिरजानंद चौबे की पुत्री प्रिया चौबे व पुत्र विवेक चौबे के उम्र में महज ढाई महीने का अंतर है। यूनिवर्सिटी के परीक्षा विभाग ने इसकी पुष्टि भी कर दी है। इसे देखते हुए रजिस्ट्रार प्रभाष द्विवेदी ने डॉ। गिरजानंद से स्पष्टीकरण मांगा है। इस संबंध में पिछले दिनों धूपचंडी निवासी राजीव प्रकाश ओझा ने रजिस्ट्रार को एक लेटर लिखा था। इसमें कहा गया है कि रिकॉर्ड में डॉ। गिरजानंद की पुत्री प्रिया चौबे का डेट ऑफ बर्थ क्भ् जनवरी क्998 अंकित है। जबकि डॉ। गिरजानंद के पुत्र विवेक चौबे की जन्म तिथि क्0 अक्टूबर क्997 दर्ज है। इस प्रकरण को रजिस्ट्रार ने गंभीरता से लिया है। इस मामले की व्यापक छानबीन की जा रही है।

संशोधन के लिए आवेदन

छात्रसंघ अध्यक्ष के पिता व पूर्व अध्यक्ष डॉ। गिरजानंद चौबे ने बताया कि एग्जाम रिकॉर्ड में विवेक चौबे का डेट ऑफ बर्थ गलत अंकित हो गया है। क्0 अक्टूबर क्99म् के स्थान पर 97 दर्ज हो गया है। संशोधन के लिए परीक्षा विभाग में आवेदन भी किया जा चुका है।