मुंबई (मिड-डे)। Radhika Madan on Stop Bra Strap Shaming: अंग्रेजी मीडियम एक्ट्रेस राधिका मदान को 'ब्रा स्ट्रैप शेमिंग' के खिलाफ शुरू किए गए 'बार ब्रा देखो' इनीशिएटिव का चेहरा बनाया गया है। मर्द को दर्द नहीं होता (2018) और पटाखा (2018) जैसी मूवीज में काम कर चुकी इस एक्ट्रेस को यह बात समझ नहीं आती कि आखिर आज भी महिलाओं को ब्रा स्ट्रैप जैसी चीज के लिए जज क्यों किया जाता है। वह इस मुद्दे पर चलने वाली बहस को नॉर्मलाइज करते हुए स्ट्रैप्स दिखाई देने के लिए शर्मिंदा की गईं महिलाओं को अपना सपोर्ट दे रही हैं।

इस बार अलग तरह से मनाएं 'वुमेन्स डे'

राधिका कहती हैं, 'भद्दी तरह से घूरा जाना, बुरी नजर से देखा जाना, न चाहते हुए भी टच किया जाना, पब्लिक ट्रांसपोर्ट या किसी और जगह पर हम लोगों में से लगभग सभी ने इस तरह की चीजों का सामना किया है। गेट अ लाइफ डूड, यह सिर्फ एक स्ट्रैप है।' उनका आगे कहना था, 'आइए इस वुमेन्स डे को अलग तरह से सेलिब्रेट करते हैं और ऑक्वर्ड महसूस न करना चूज करते हैं। स्ट्रैप आपको शर्मिंदा नहीं करते हैं और आप भी खुद को शर्मिंदा न करें।'

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk