देहरादून, एनडी तिवारी शासनकाल में राज्यमंत्री रहे नवीन जोशी के भाई प्रकाश जोशी ने खुदकुशी कर ली। पुलिस के अनुसार प्रकाश चंद जोशी ने अपनी दुकान में तार से फंदा बनाकर खुदकुशी की। बताया जा रहा है कि उन्होंने पारिवारिक कारणों से खुदकुशी की। प्रकाश ने लिखे सुसाइड नोट में पत्‍‌नी की बीमारी व बच्चों की बेरुखी का जिक्र किया हुआ है। प्रेमनगर थाना इंचार्ज नरेंद्र गहलौत ने बताया कि विंग नंबर 1 क्षेत्र में एक व्यक्ति के फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक व्यक्ति की पहचान 59 वर्षीय प्रकाश चंद जोशी पुत्र मथुरादत्त जोशी, निवासी विंग नंबर-1 के तौर पर हुई। बताया गया कि प्रकाश ने अपने ही घर के पास ही श्री बालाजी फेब्रिकेशन नाम से दुकान खोली हुई थी। दोपहर के समय छत पर लगे लोहे के एंगल से तार बांधकर प्रकाश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जिसमें प्रकाश ने आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह बताया है। पुलिस के अनुसार परिवारजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि प्रकाश चंद्र एनडी तिवारी शासनकाल में पूर्व राज्य मंत्री नवीन चंद्र जोशी का भाई है। आर्मी से रिटायर होने के बाद वह घर के पास ही फेब्रिकेशन की दुकान संचालित करता था। उनकी वाइफ कुछ समय से बीमार रहती थी। इलाज को लेकर वह अक्सर परेशान रहता था। परिवार के लोगों की ओर से उनको सपोर्ट न करने की बात सामने आई है।