मुंबई (एएनआई)। बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आज दूसरी डेथ एनिवर्सरी है। आज ही के दिन 14 जून 2020 में 34 साल की उम्र में सुशांत का निधन हो गया था जिससे उनके लाखों प्रशंसकों का दिल टूट गया। आज दो साल बाद फिर सुशांत के फैंस उनकी फिल्मों में निभाए गए किरदारों को याद कर रहे हैं। आइए हम आपको बताते हैं सुशांत के फिल्मी करियर के कुछ बेहतरीन किरदारों के बारे में।

1. महेंद्र सिंह धोनी - एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी
सुशांत सिंह राजपूत ने पूर्व क्रिकेटर धोनी की बायोपिक में महेंद्र सिंह धोनी के रूप में अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीता। कई लोग मंत्रमुग्ध रह गए, मानो ऐसा लग रहा था कि सभी पर्दे पर रील के नहीं रियल के धोनी को देख रहे हों। धोनी के किरदार ने साबित कर दिया था कि सुशांत बतौर कलाकार काफी बेहतरीन थे। धोनी के चलने से लेकर उनके बात करने के तरीके तक, सुशांत ने हर चीज पर ध्यान दिया और इसे फिल्म में खूबसूरती से दिखाया गया है।

2. मंसूर खान - केदारनाथ
सुशांत सिंह राजपूत ने दिल दहला देने वाली प्रेम कहानी में 'मंसूर' के अपने कैरेक्टर के साथ पर्दे पर जादू बिखेरा। उनकी मासूमियत और बड़प्पन ने दर्शकों के लिए उनके प्यार में पड़ना आसान बना दिया। सारा अली खान के बॉलीवुड डेब्यू वाली फिल्म एक अंतर-विश्वास प्रेम कहानी थी, जो दुखद केदारनाथ बाढ़ और भूस्खलन के इर्द-गिर्द सेट थी, जिसने 2013 में कई लोगों की जान ले ली थी।

3. सरफराज युसूफ - पीके
भले ही सुशांत कुछ समय के लिए फिल्म में दिखाई दिए, लेकिन फिल्म में उनकी भूमिका प्रभावशाली थी। सुशांत ने एक पाकिस्तानी लड़के सरफराज की भूमिका निभाई, जिसे एक भारतीय लड़की जग्गू (अनुष्का शर्मा द्वारा अभिनीत) से प्यार हो जाता है। लोगों को उनके आकर्षण से प्यार हो गया और आलोचकों ने स्क्रीन पर उनकी ईमानदारी और सादगी के लिए उनकी प्रशंसा की।

4. ईशान भट्ट - काई पो चे
सुशांत ने काई पो चे के साथ एक टीवी अभिनेता से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा। फिल्म में सुशांत ने एक असफल क्रिकेटर की भूमिका निभाई, जो खेल के प्रति जुनूनी था और अंत में एक कोच बन गया। राजकुमार राव और अमित साध स्टारर इस फिल्म में सुशांत ने सभी का दिल जीत लिया था।

5. अनिरुद्ध पाठक - छिछोरे
सुशांत ने छिछोरे में एक और शानदार प्रदर्शन दिया जो बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हुई। अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के रूप में पहचाने जाने वाले, सुशांत ने तलाक से जूझ रहे एक इंजीनियरिंग स्नातक अनिरुद्ध पाठक का रोल निभाया जिसकी दुनिया तब बदल जाती है जब उसका इकलौता बेटा इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में असफल होने के बाद आत्महत्या करने की कोशिश करता है। एक रंगीन अतीत और तनावपूर्ण वर्तमान के बीच झूलते हुए, सुशांत ने पूरी फिल्म में ढेर सारी भावनाओं का प्रदर्शन किया और लाखों दिल जीते!

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk