नई दिल्ली (एएनआई)। भारत सरकार ने 'स्वच्छ सर्वेक्षण 2020' के परिणामों की गुरुवार को घोषणा कर दी गई है। इस कार्यक्रम में देश के कुल 129 शहरों को 'स्वच्छ महोत्सव' नाम से पुरस्कार दिए गए। देश के वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण के पांचवें संस्करण स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में इंदौर भारत का सबसे स्वच्छ शहर है। मध्यप्रदेश के इस शहर ने लगातार चौथी बार पहला स्थान हासिल किया है। वहीं गुजरात का सूरत दूसरे स्थान पर और महाराष्ट्र का नवी मुंबई तीसरे स्थान पर है। वहीं पुरस्कार पाने वाले शहरों में उत्तर प्रदेश का वाराणसी शहर भी शामिल है। वाराणसी को गंगा नदी के किनारे बसे सबसे साफ शहर के रूप में चुना गया है।


इंदौर भारत का सबसे साफ शहर
वहीं पुरस्कारों के ऐलान के बाद केंद्रीय हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट करते हुए बधाई दी और कहा कि इंदौर भारत का सबसे साफ शहर है। लगातार 4 साल में शहर और यहां के लोगों ने स्वच्छता के प्रति अनुकरणीय समर्पण दिखाया है। इस शानदार प्रदर्शन के लिए एमपी के सीएम शिवराज सिंह चाैहान, लोगों, राजनीतिक नेतृत्व और नगर निगम को बधाई। इसके अलावा ने अपने ट्वीट की सीरीज में उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर को भी बधाई दी है।


वाराणसी गंगा के किनारे सबसे साफ शहर
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्राचीन पवित्र शहर वाराणसी गंगा नदी के किनारे सबसे साफ शहर है। उन्होंने ट्वीट पीएम नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि पीएम लोकसभा में इसी शहर का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिन्होंने इस उपलब्धि के लिए शहर के लोगों को प्रेरित किया है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने स्वच्छ भारत सर्वेक्षण 2020 में भारत की सबसे स्वच्छ छावनी होने के लिए जालंधर कैंट को भी बधाई दी।

National News inextlive from India News Desk