स्टाॅकहोम (एएनआई)। नोबेल पुरस्कार देने वाली संस्था ने मंगलवार को कहा कि यह पुरस्कार इन्हें जटिल भौतिकीय सिस्टम को समझने के लिए अभूतपूर्व योगदान के लिए दिया जा रहा है। स्यूकुरो मानेबे तथा क्लॉस हैसलमैन को पृथ्वी की जलवायु की फिजिकल माॅडलिंग, परिवर्तन तथा ग्लोबल वार्मिंग के पूर्वानुमानों के लिए नोबेल दिया जा रहा है। जियोर्जियो पेरिसिक को परमाणु से ग्रहों तक के पैमाने की फिजिकल सिस्टम्स में विकार और उतार-चढ़ाव के परस्पर क्रिया की खोज के लिए नोबेल दिया जा रहा है।
पिछले वर्ष ब्लैक होल तथा गैलेक्सी के लिए दिया गया था नोबेल
इससे पहले वर्ष 2020 में रोजर पेनरोज़ को फिजिक्स के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया था। उन्हें यह नोबेल इस खोज के लिए दिया गया कि उन्होंने ब्लैक होल के निर्माण में सापेक्षता के सामान्य सिद्धांत की एक मजबूत पूर्वानुमान विकसित किया था। जबकि रेनहार्ड जेनजेल और एंड्रिया गेजू को हमारी आकाशगंगा या गैलेक्सी के केंद्र में एक सुपरमैसिव कॉम्पैक्ट ऑब्जेक्ट की खोज के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया था।

International News inextlive from World News Desk