चेन्नई (आईएएनएस)। तमिलनाडु सरकार ने गुरुवार को रिटायरमेंट के लिए निर्धारित उम्र सीमा को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। यहां सरकार ने रिटायरमेंट एज में एक साल का इजाफा कर दिया है। इससे अब यहां पर राज्‍य के कर्मचारियों, शिक्षकों आदि को 59 वर्ष के बाद रिटायरमेंट दिया जाएगा। खास बात तो यह है कि तमिलनाडु सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत लागू हो जाता है। इस फैसले को लेने के पीछे सरकार द्वारा कोई कारण नहीं बताया गया। राज्‍य सरकार की ओर से जारी किए गए आदेश में उल्‍लेख किया गया है कि सरकारी संस्‍थानों व स्‍कूलों के कर्मचारियों व शिक्षकों की रिटायरमेंट उम्र 59 वर्ष होगी।

राज्य कर्मचारियों में खुशी की

वहीं सरकार द्वारा रिटायरमेंट की निर्धारित उम्र सीमा को एक साल और बढ़ाने से राज्य कर्मचारियों में खुशी की लहर दाैड़ गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में यहां यह खबरें आई थीं कि सरकार रिटायरमेंट के लिए निर्धारित उम्र घटाने पर विचार कर रही है। इस पर बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारी परेशान भी थे। हालांकि इस संबंध में केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री डॉक्टर जीतेंद्र सिंह ने कहा कि यह सब अफवारह है। इन पर ध्यान न दें। सरकारी कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र में कमी करने की सरकार को योजना नहीं है।

National News inextlive from India News Desk