-12 किमी। प्रति घंटे की रफ्तार से चली सर्द हवाएं

-मौसम विभाग ने जारी की कोल्ड वेव की चेतावनी

JAMSHEDPUR: रविवार को पश्चिम की ओर से लगभग क्0-क्ख् किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। मौसम विभाग ने अगले ब्8 घंटों के लिए कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की है। रविवार को न्यूनतम तापमान 7.म् डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो समान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम था। कोल्ड वेव की चेतावनी न्यूनतम तापमान चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरने के बाद ही जारी की जाती है। रविवार को अधिकतम तापमान ख्ब्.ब् डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम था। दिन खिली तेज धूप ने सर्द हवाओं के प्रभाव को कम रखा, लेकिन जैसे ही शाम हुई ठंडी हवाओं के असर से ठिठुरन और कनकनी बढ़ गई। अभी लोगों को अगले दो दिनों तक ठंड से राहत मिलने के आसार कम ही हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को न्यूनतम तापमान एक या आधा डिग्री सेल्सियस और कम होने की आशंका व्यक्त की है।

ख्8 तक रहेगी परेशानी

मौसम पूर्वानुमान पदाधिकारी यूके श्रीवास्तव ने बताया कि ख्8 जनवरी तक ठंड लोगों को परेशान करेगी। इस समय पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण पाकिस्तान और अफगानिस्तान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। यह धीरे-धीरे बढ़ते हुए जम्मू-कश्मीर होते हरियाणा के रास्ते झारखंड की ओर बढ़ेगा। इसके प्रभाव के कारण ख्8 जनवरी के बाद झारखंड के अधिकतर हिस्सों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाएंगे। इससे पश्चिमी ओर से चलने वाली हवाओं का रफ्तार कम हो जाएगा और न्यूनतम तापमान बढ़ेगा। इसके बाद ही ठंड से निजात मिलने का अनुमान है। इसका प्रभाव ख्7 जनवरी से ही दिखने लगेगा।