-सीएम ने मुंगेर इंजीनिय¨रग कॉलेज के भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया

PATNA/MUNGER: मुंगेर के पोलो मैदान में बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रिमोट दबाकर 105 करोड़ की लागत से बनने वाले सूबे के पहले वानिकी कॉलेज और 73 करोड़ की लागत से बनने वाले मुंगेर इंजीनिय¨रग कॉलेज के भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि अगर 20 एकड़ जमीन उपलब्ध करा दें, तो वे मुंगेर को मेडिकल कॉलेज भी उपलब्ध करा देंगे। मुंगेर में इंजीनिय¨रग कॉलेज के लिए भूमि तलाशने में काफी परेशानी आई।

उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण को संवारना सबसे बड़ी चुनौती है। इस मकसद से सरकार सूबे में हरियाली बढ़ाने व जल क्षेत्रों को संरक्षित करने के लिए विशेष कदम उठा रही है। मुंगेर में सूबे का पहला वानिकी कॉलेज खोलने के पीछे भी सरकार की यही मंशा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वानिकी कॉलेज न सिर्फ कृषि, पर्यावरण, शिक्षा आदि का केंद्र होगा, बल्कि इसकी आधारभूत संरचना भी देश दुनिया के लोगों का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट करेगी। योग विद्यालय की तरह इसकी सुंदरता को देखकर लोग मुग्ध होंगे। लगभग 25 मिनट के संबोधन में मुख्यमंत्री ने ग्लोबल वार्मिंग पर चर्चा करते हुए हर युवा सेएक पौधा लगाने की अपील की।

वहीं उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मुंगेर में वानिकी कॉलेज की स्थापना को मील का पत्थर बताया। कार्यक्रम को सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जय कुमार सिंह,भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार, स्थानीय विधायक विजय कुमार विजय ने भी संबोधित किया।