कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। The Great Indian Family And Sukhee Release: 22 सितंबर को थिएटर्स में दो फिल्में रिलीज हुई। पहली विक्की कौशल की 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' वहीं दूसरी शिल्पा शेट्टी की 'सुखी'। दोनों ही फिल्मों के मेकर्स को फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से कई उम्मीदें थी। हालांकि फिल्म रिलीज के बाद अब उनकी इन उम्मीदों पर पानी फिरता हुआ नजर आ रहा है। ऐसा इसलिए भी हो सकता है क्योंकि शाहरुख खान स्टारर फिल्म पठान और सनी देओल स्टारर फिल्म गदर 2 अभी भी थिएटर्स में जमी हुई है। रिलीज के पहले दिन विक्की स्टारर फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' ने करीब 1.3 करोड़ का कलेक्शन किया।

'द ग्रेट इंडियन फैमिली' का कलेक्शन
बात करें फिल्म के फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन की तो सैक्निल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक विक्की कौशल की फिल्म ने फर्स्ट वीकेंड पर कुछ खास कमाई नहीं की। सेटर्डे को फिल्म ने 1.7 करोड़ तो वहीं संडे को 2 करोड़ की कमाई की। इसी के साथ अब इस फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 5 करोड़ के आसपास पहुता है। तीन दिन में 5 करोड़ कमाना काफी बुरी खबर हैं वो भी तब जब फिल्म वीकेंड पर रिलीज हुई।

फिल्म की स्टारकास्ट
बात करें फिल्म की स्टारकास्ट की तो इस फिल्म में काफी लंबी स्टार कास्ट है। जिसमें विक्की के अलावा मानुषी छिल्लर, परेश रावल, नसीरुद्दीन शाह वेद व्यास त्रिपाठी, मनोज पाहवा और अनु कपूर भी लीड रोल में नजर आए।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk