इनकी है रचना
बिकनी को फ्रेंच ऑटोमोबाईल इंजीनियर और कपड़ो के डिजाइनर Louis Reard ने बनाया था जिसको 5 जुलाई 1946 को Micheline Bernardini नाम की मॉडल ने पहनकर सार्वजनिक किया था। इसका नाम bikni atoll नाम की जगह से लिया गया था। ये वो जगह थी जहां पर अटोमिक बम की टेस्टिंग हो रही थी।
बिकिनी का इतिहास जानते हैं आप
हुआ था विरोध
फ्रेंच महिलाओं को इसकी डिजाइन बेहद पसंद आई थी लेकिन वहां के कैथोलिक चर्च को इसकी डिजाइन काफी आपत्तिजनक लग रही थी। यहां तक की वहां की मीडिया ने भी इसकी डिजाइन का पुरजोर विरोध किया था।

ब्यूटी कांटेस्ट में पहनी गई
1951 में पहली बार मिस वर्ल्ड के ब्यूटी कांटेस्ट के प्रतियोगियो ने बिकनी पहनी थी। लेकिन इसके बाद ही कांटेस्ट में बिकनी पहनने पर बैन लग गया था।
बिकिनी का इतिहास जानते हैं आप
होने लगी फेमस
एक्ट्रेस Bridget Bardot  ने सभी लोगों का अपनी ओर ध्यान आकर्षित तब किया जब 1953 में हुए कान फेस्टिवल के दौरान वो बीच वर बिकनी पहने नजर आई थी। इसके बाद कई और एक्ट्रेसेस भी इसको पहने नजर आई थी। वहीं 1960 के दशक में playboy और sports illustrated नाम की मैगजीन में बिकनी का डिजाइन कवर पेज पर छपा था।
बिकिनी का इतिहास जानते हैं आप
इतिहास में प्रमाण
इतिहास में ऐसे कई प्रमाण मिले हैं जिसमें बिकनी जैसी ही ड्रेस पहनकर रोमन महिलाएं खेल खेलती हुई नजर आई हैं।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk