चंदा कोचर, बैंकिंग

फोर्ब्स ने नवंबर 2017 में दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की एक सूची प्रकाशित की थी। इस सूची में भारत से पांच महिलाओं ने अपने काम के दम पर स्थान बनाया है। इनमें आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ चंदा कोचर का नाम सबसे पहले शामिल है। फोर्ब्स की इस सूची में इनका नाम 32वें पायदान पर है।

2017 में भारत की 5 ताकतवर महिलाएं,जिनका लोहा मानती है दुनिया

बहराइच की भानमती देश की सर्वश्रेष्ठ 100 महिलाओं में शुमार, राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित

रोशनी नडार मल्होत्रा, टेक्नोलॉजी

टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के दम पर एक मुकाम बना चुकीं रोशनी नडार मल्होत्रा का भी नाम फोर्ब्स की इस सूची में 57वें पायदान पर है। ये एचसीएल सीईओ हैं। रोशनी एचसीएल के संस्थापक शिव नडार की इकलौती बेटी हैं।

2017 में भारत की 5 ताकतवर महिलाएं,जिनका लोहा मानती है दुनिया

Quiz: कामयाबी के झंडे गाड़ रही ये 10 वूमेन लीडर किस पार्टी से जुड़ीं, दें सही जवाब...

किरण मजूमदार शॉ, हेल्थकेयर

बॉयोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपना लोहा मनवा चुकीं किरण मजूमदार शॉ फोर्ब्स द्वारा जारी दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं सूची में 71वें नंबर पर हैं। ये बॉयोकॉन लिमिटेड की सीएमडी हैं। इन्हें भारत सरकार ने कारोबार के क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया है।

2017 में भारत की 5 ताकतवर महिलाएं,जिनका लोहा मानती है दुनिया

Don’t be afraid of taking the road less travelled: Kiran Mazumdar Shaw

Top 10 powerful Indian women: इनका चलता है sports, politics और business में 'सिक्का'

शोभना भरतीया, मीडिया

बिड़ला परिवार की बेटी शोभना भरतीया भारत में एक मीडिया समूह का कारोबार संभालती हैं। इनके पिता केके बिड़ला देश के अग्रणी कारोबार रहे हैं। इनका जन्म कोलकाता में हुआ था। भारत सरकार ने इन्हें कारोबारी योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया है। ये फोर्ब्स की सूची जिसमें दुनिया की 100 सबसे शाक्तिशाली महिलाओं का नाम शामिल है इसमें शोभना 92वें पायदान पर हैं।

2017 में भारत की 5 ताकतवर महिलाएं,जिनका लोहा मानती है दुनिया

भारतीय मूल की पायल कडाकिया फार्च्यून पॉवरफुल महिलाओं की लिस्ट में शामिल

प्रियंका चोपड़ा, मीडिया इंटरटेनमेंट

बॉलीवुड की हरदिल अजीज एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की फोर्ब्स की सूची में 97वें नंबर पर हैं। 2000 में प्रियंका मिस वर्ल्ड रह चुकी हैं। प्रियंका बॉलीवुड के अमेरिकन टीवी सीरियल क्वांटिको में भी काम कर रही हैं।

2017 में भारत की 5 ताकतवर महिलाएं,जिनका लोहा मानती है दुनिया

100 प्रभावशाली महिलाओं में नवाजुद्दीन की मां और यह महिला क्रिकेटर शामिल

Business News inextlive from Business News Desk