सुनसान पड़ा है यह शहर

ऑस्ट्रेलिया के सेंट्रल वेस्ट क्वींसलैंड में बेटूटा शहर पिछले कई सालों से सुनसान पड़ा है। यह एक रेगिस्तानी इलाका है। इसके चलते इस शहर में अब एक भी इंसान नहीं रहता है। हालांकि पिछले कुछ दशकों में यहां एक घर हुआ करता था जिसमें साइमन रेमिंको नाम का व्यक्ित रहता था। बताते हैं कि साइमन एक होटल और पब चलाता था जोकि पूरे शहर में इकलौती बिल्िडंग थी। लेकिन साल 2004 में साइमन की मृत्यु के बाद यह इलाका वीरान पड़ गया।

दुनिया की सबसे कम आबादी और एक बिल्डिंग वाला शहर! जहां कोई नहीं रहता

एक समय रहती थी भीड़

रिपोर्ट के मुताबिक, एक समय ऐसा भी था जब यहां लोगों को आना-जाना लगा रहता था। जिससे हमेशा भीड़ नजर आती थी। यहां कई किसान और चरवाहे भी अपने जानवरों को चराने आया करते थे। लेकिन धीरे-धीरे लोगों ने यहां आना बंद कर दिया। हालांकि यहां पर रहने वाले इकलौते इंसान साइमन ने अपना होटल बंद नहीं किया। वह बटूटा में अकेले रहते थे जिनकी 2004 में 88 साल की उम्र में मौत हो गई। इस समय यहां सिर्फ वही पुराना होटल और एक टूटा-फूटा पेट्रोल पंप है। बताते हैं कि जब शुरुआत में लोग यहां अपने वाहनों से आते थे तो गाड़ियों के फ्यूल के लिए पेट्रोल पंप खोला गया था।

Courtesy : dailymail.co.uk

Weird News inextlive from Odd News Desk