ये हैं विश्‍व के दस सबसे जहरीले जीव
1- ब्लू लाइन ऑक्टोपस
ब्लू लाइन नाम के इस ऑक्टोपस का आकार टेबल टेनिस की बॉल के जितना छोटा होता है। दिखने मे यह बड़ा ही सुंदर होता है। इसे आसानी से आप मुट्ठी में पकड़ सकते हैं पर आप की ये चाहत आप की जान भी ले सकती है। ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस ज्यादातर ऑस्ट्रेलिया, जापान, इंडोनेशिया, फिलीपींस और पापुआ न्यू गिनी में पाए जाते हैं। इसका जहर पहले आंखों और फिर श्वसन तंत्र को नाकाम कर देता है।

ये हैं विश्‍व के दस सबसे जहरीले जीव
2- बॉक्स जेलीफिश
पानी मे पाई जाने वाली बॉक्स जेलीफिश को दुनिया का सबसे विषैला जीवों मे से एक माना गया है। एशिया और ऑस्ट्रेलिया के समुद्र में पाई जाने वाली बॉक्स जेलीफिश पारदर्शी होती है। इसे पानी में देखना मुश्किल होता है। बॉक्स जेलीफिश नेमाटोसाट्स पैदा करती है। इसके शरीर में पहुंचने से सबसे पहले दिल काम करना बंद कर देता है और धड़कन रुक जाती है। यह जहर तुरंत दिल पर हमला करता है।

ये हैं विश्‍व के दस सबसे जहरीले जीव
3- बनाना स्पाइडर
इस मकड़ी को बनाना स्पाइडर कहते है। इसे लोग आम मकड़ी समझने की भूल कर जाते हैं। बनाना स्पाइडर में सेरोटोनिन नाम का जहर होता है। यह सीधे तंत्रिका तंत्र पर हमला करता है। इसके शरीर में पहुंचने के बाद दिमाग काम करना बंद कर देता है। जिससे आदमी की मृत्यु हो जाती है।

ये हैं विश्‍व के दस सबसे जहरीले जीव
4- डार्ट फ्राग
मध्य और दक्षिण अमेरिका में पाया जाने वाला यह मेंढक अपने रंग से शिकार को आकर्षित करता है। देखने में यह जितना सुंदर है उतना ही घातक भी है। शिकारियों से बचने के लिए इसकी त्वचा में घातक जहर होता है। जिसका सीधा असर तंत्रिका तंत्र पर होता है। इसके जहर ये दिमाग तक सूचनाओं का आदान प्रदान बंद हो जाता है। इसके संपर्क में आने वाले जीवों के जिंदा बचने की संभावना बहुत कम होती है।

ये हैं विश्‍व के दस सबसे जहरीले जीव
5- स्टेलकर स्कॉर्पियन
मध्य पूर्व एशिया और उत्तरी अफ्रीका में धानी रंग और चमक वाला यह बिच्छू मिलता है। देखने में भले ही यह मामूली लगे लेकिन इसका जहर जानलेवा होता है। इसका डंक तेज दर्द पैदा करता है। कुछ ही मिनटों के दम घुटने से व्यक्ति की तुरंत मौत हो जाती है।

ये हैं विश्‍व के दस सबसे जहरीले जीव
6- इनलैंड ताइपैन
ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला इनलैंड ताइपैन बहुत सांपो की प्रजाति का बेहद जहरीला सांप है। इसके विष में न्यूरोटॉक्सिन होता है जो 45 मिनट के भीतर इंसान को मार डालता है। इसके जहर का इलाज आसानी से मिल जाता है।

ये हैं विश्‍व के दस सबसे जहरीले जीव
7- किंग कोबरा
किंग कोबरा को सांपों मे सबसे खतरनाक माना जाता है। फन वाला यह काले रंग का सांप भारत और चीन के जंगलों में पाया जाता है। कोबरा के जहर की सात मिलीलीटर मात्रा एक वयस्क हाथी को भी मार सकने के लिए पर्याप्त है।

ये हैं विश्‍व के दस सबसे जहरीले जीव
8- मार्बल्ड कोन स्नेल
आम तौर पर घोंघे जहरीले नहीं होते हैं पर यह बात मार्बल्ड कोन स्नेल नाम के घोंघे पर लागू नहीं होती। इसका जहर दूसरे प्राणियों को पहले अंधा बनाता है फिर सांस उखड़ने लगती है। शरीर मे लकवा भी मार जाता है। विशेषज्ञ अब तक इस जहर का तोड़ नहीं ढूंढ़ पाए हैं।

ये हैं विश्‍व के दस सबसे जहरीले जीव
9- पपर फिश
दिखने में बेहद सुंदर यह मछली बहुत ही जहरीलर है। जापान, चीन, फिलीपींस और मेक्सिको में मिलने वाली इस मछली के भीतर साइनाइड से भी खतरनाक जहर होता है। कई लोग इसे खाते भी हैं लेकिन पकाने से पहले बेहद सावधानी से इसकी सफाई की जाती है।

ये हैं विश्‍व के दस सबसे जहरीले जीव
10- स्टोन फिश
मकर रेखा के आसपास समुद्र में मिलने वाली और पत्थर सी दिखने वाली यह मछली बेहद जहरीली होती है। इसकी पीठ पर जहर होता है। जिसके संपर्क में आते ही दूसरे जीवों को लकवा मार जाता है। इसके जहर का इलाज है पर उपचार तुरंत मिलना चाहिए।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk