यहां जबरन होता है लड़कियों से दुष्कर्म

एक ऐसा देश है जहां बलात्कार करने की मुख्य वजह शादी है। यहां लोग शादी करने के लिए ही लड़की का बलात्कार करते है। ताकि बलात्कार करने के बाद उस लड़की से शादी हो सके। किर्गिस्तान एक ऐसा देश माना जाता है जहां लड़के पहले जबरन लड़कियों के साथ बलात्कार करते हैं फिर उसे छोड़ देते हैं। इसके बाद लड़की की हर जगह बदनामी हो जाती है। जब लड़की से कोई शादी नहीं करता है तो मजबूरन लड़की के परिजन दुष्कर्म करने वाले से ही उसकी शादी कर देते है।

हर साल 12 हजार लड़कियां होती हैं शिकार

सरकार ने कई बार इसे रोकने का प्रयास किया लेकिन मामला सिफर रहा। रिपोर्ट में ये भी सामने आया है कि शादी के लिए यहां हर वर्ष 12000 युवतियों का अपहरण करके बालात्कार किया जाता है। यहां सबसे अजीब बात कि अब यह इस जगह की परंपरा बनती जा रही है। किसी लड़की की इतनी हिम्मत है जो कह सके मर जाने दो पर बलात्कारी से शादी नहीं करूंगी। यह एक ऐसे देश की कहानी है जहां एक बलात्कारी घर का दामाद बनता है और बलात्कार उस देश की परम्परा बनती जा रही है।

Weird News inextlive from Odd News Desk