कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। बॉलीवुड और हॉलीवुड के तमाम सेलेब्स चिकन-मटन को छोड़कर हार्ड कोर नॉन वेजिटेरियन से वीगन बन गए है। वीगन वो लोग होते हैं, जो मिल्‍क और मिल्‍क प्रोडक्‍ट्स तक का इस्‍तेमाल नहीं करते है। अगर आप वीगन डाइट के बारे में नहीं जानते तो बता दें कि वीगन डाइट एक प्योर वेजिटेरियन डाइट है। जिसमें लोग एनिमल प्रोडक्ट्स से बने फूड और प्रोडक्ट्स को नहीं खाते हैं। आज हम आपसे स्टार्स की लिस्ट शेयर कर रहे हैं जो वीगन बन गए हैं और कभी भी नॉनवेज को हाथ नही लगाते।

आमिर खान: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मिस्टर परफेक्शनिस्ट एक्टर आमिर खान और उनकी वाइफ किरण राव, दोनों ही वीगन हैं। आमिर ने वेजिटेरियन बनने का फैसला उस वक्त लिया था जब उनकी पत्नी ने उन्हें एक वीडियो दिखाया था जिसमें मीट से होने वाली 15 आम बीमारियों का जिक्र था जो व्यक्ति की मौत का कारण बन सकती हैं। तभी उन्होंने नॉनवेज छोड़ शाकाहारी बनने का फैसला किया था।

सेरेना विलियम्स : सेरेना विलियम्स एक कमाल की टेनिस प्लेयर होने के साथ ही एक एथलीट भी हैं। उन्हें कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। सेरेना विलियम भी बाकी सेलेब्स की तरह ही वीगन डाइट फॉलो करती हैं। सेरेना विलियम ने वेगन डाइट की हेल्प से इस उम्र में भी एनर्जी और फिटनेस लेवल को मेंटेन रखा है।

अक्षय कुमार: ये तो आप हम जानते ही हैं कि अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में एक हैं। वह शाकाहारी भोजन खाते हैं और पूरी तरह से वेगन बन चुके हैं। उनकी डाइट में टोस्ट पर एवोकैडो, प्लांट बेस्ड मिल्क स्मूथी, मूंग दाल चीला, विगन पास्ता और टोफू पालक सॉस आदि शामिल होता है।

सोनम कपूर: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर सिर्फ स्टाइल के मामले में ही नहीं बल्कि लाइफस्टाइल और फिटनेस को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं। यही वजह है कि करीब 5 साल पहले सोनम कपूर ने वीगन डाइट को अपनाया था। बता दें कि सोनम को पेटा द्वारा 2016 के 'हॉटेस्ट वेजिटेरियन' का खिताब भी मिला था। सोनम कपूर ने पहले मीट खाना बंद किया और फिर उन्होंने दूध और इससे बने प्रॉडक्ट्स खाना भी बंद कर दिया था।

एरियाना ग्रांडे: आप शायद ही जानते होंगे कि हाॅलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर एरियाना काफी सालों से वेगन डाइट को फॉलो कर रही हैं। एरियाना ब्रेकफास्ट में रसबेरी, ब्लूबेरी, ऑरेंज, वनीला प्रोटीन पाउडर और फ्लेक्स सीड्स की स्मूदी लेना पसंद करती है। एरियाना के फिगर को देखते हुए आप अंदाजा लगा सकती हैं, कि वेगन डाइट भी वेट मेंटेन करने के लिए एक पावरफुल ऑप्शन साबित हो सकता है।

कंगना रनोट: कंगना ने साल 2013 में नॉनवेज छोड़ वेजीटेरियन डाइट को चुना था लेकिन बाद में उन्हें फील हुआ कि डेयरी प्रोडक्ट्स के वजह से उन्हें बहुत ज्यादा एसिडिटी हो रही है। उन्होंने एक पब्लिकेशन से बात करते हुए खुलासा किया था कि वह अब वेगन डाइट फॉलो करेंगी। कंगना ने बताया था कि वेगन डाइट ने उन्हें फिजिकल और मेंटल रूप से मजबूत बनाया है। उन्होंने अपनी डाइट में फल, नट्स, टोफू और नट शेक आदि शामिल किए हैं।

जैकलीन फर्नांडीज: जैकलीन को जानवरों से बेहद प्यार हैं। वह 2014 में PETA द्वारा 'द वूमन ऑफ द ईयर का खिताब पा चुकी हैं। एक्ट्रेस क्रुएल्टी फ्री मेकअप बॉडी शॉप की ब्रांड एंबेसडर भी रही हैं। उनका कहना है कि शाकाहारी बनकर वे पहले से बेहतर और स्वस्थ महसूस करती हैं। एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट होने के तौर पर, उन्होंने तय किया कि उनकी लाइफ स्टाइल के लिए वेगन फूड ही अच्छा है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk