कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जो रिश्ता टूटने के बाद भी उस इंसान से कोई रिलेशन रखते हैं। कुछ लोग तो ब्रेकअप या अलग होने के बाद अपने एक्स पार्टनर की शक्ल तक देखना पसंद नही करते बात करना तो दूर की बात है। वहीं कुछ लोग अलग होने के बाद भी दोस्तों की तरह ही रहते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही टीवी स्टार्स के बारे में बता रहे हैं, जो अलग होने के बाद भी एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं।

प्रियांक और दिव्या: स्पिलट्सविला 10 के दौरान प्रियांक और दिव्या ने एक दूसरे को डेट करना शुरु किया था। शो से बाहर आने के बाद प्रियांक बिग बाॅस 11 के कंटेस्टेंट बन गए जहां उन्हें बेनाफ्शा सूनावाला से प्यार हो जाता है जिसके बाद दिव्या बिग बाॅस जाकर उनसे ब्रेकअप करती हैं। दोनों ब्रेकअप के बाद भी अच्छी बाॅन्डिंग शेयर करते हैं।

गौहर खान और कुशल टंडन: गौहर खान और कुशाल टंडन की लवस्टोरी बिग बॉस से शुरू हुई थी, लेकिन करीब 2 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों का ब्रेकअप हुआ था। इनका रिश्ता ऐसा था, जो जितनी जल्दी परवान चढ़ा, उतनी ही जल्दी नीचे भी आ गया। अलग होने के बाद भी ये दोनों आज अच्छे दोस्त हैं।

कृतिका और करण: कृतिका और करण ने जिस तरह से ब्रेकअप किया, वह दिखाता है कि जब लगे कि रिश्ता नहीं चल सकता, तो इस बात को स्वीकारना ही बेस्ट ऑप्शन होता है कि अब आप साथ नहीं रह सकते। जिसके बाद वो दोनों रिलेशनशिप से तो अलग हो गये लेकिन आज भी दोस्त बनकर साथ हैं।

रित्विक धनजानी और आशा धनजानी: टेलीविजन इंडस्ट्री में कई कपल्स बने, जिन्होंने अपनी लाजवाब केमिस्ट्री से खूब पॉपुलैरिटी हासिल की। हालांकि, सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बावजूद वे अलग हो गए मगर ब्रेकअप होने के बाद भी दोनो काफी अच्छे दोस्त हैं।

नारायणी शास्त्री और गौरव चौपड़ा: टीवी अभिनेता गौरव चोपड़ा और नारायणी शास्त्री एक वक्त एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे. मगर दोनों फिर अलग हो गए. हालांकि, उनके बीच दोस्ती का रिश्ता अभी भी कायम है।