कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। सीरियल 'भाभी जी घर पर है' में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली शुभांगी अत्रे के तो कई चाहने वाले है। सीरियल में उनकी एक्टिंग और खूबसूरती को देखकर हर कोई उनका दीवाना बन चुका है। सीरियल में भी उनके पड़ोसी का किरदार निभाने वाले आसिफ शेख( विभूती नारायण मिश्रा) भी उनके दीवानें है, लेकिन क्या आपको पता है कि सीरियल में एक देशी भारतीय महिला का किरदार निभाने वाली अंगूरी भाभी उर्फ शुभांगी अत्रे असल जिंदगी में बेहद बोल्ड और बिंदास है। आज हम आपको भाभी अंगूरी के वे 5 बोल्ड अवतार दिखाने वाले है, जिन्हें देखने के बाद आप भाभी अंगूरी के और ज्यादा दीवाने हो जाएंगे।

शुभांगी अत्रे का जन्म 11 अप्रैल 1981 को हुआ था। शुभांगी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत एकता कपूर के शो कसौटी ज़िन्दगी की से की थी।
फोटो साभार : इंस्टाग्राम

शिल्पा शिंदे की जगह अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली शुभांगी अत्रे ने इस किरदार को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शुभांगी ने अपनी एक्टिंग से सभी को प्रभावित किया है।
फोटो साभार : इंस्टाग्राम

शुभांगी ने 2009 में शुरु हुआ शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में भी अभिनय किया था। शुभांगी ने इस शो में कस्तूरी का किरदार निभाया था।
फोटो साभार : इंस्टाग्राम

शुभांगी ने एक फेमस शो चिड़िया घर में कोयल का भी किरदार निभाया था, हालाकिं इस शो में भी उनको शिल्पा शिंदे की जगह रिप्लेस किया गया था।
फोटो साभार : इंस्टाग्राम

शुभांगी रियल घटनाओं पर आधारित शो सावधान इंडिया में भी कई बार दिखाई दी है। शुभांगी को भाभी जी घर पर है के लिए कई बार बेस्ट एक्ट्रेस का भी अवार्ड मिला है।
फोटो साभार : इंस्टाग्राम

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk