कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Homemade Holi Colours: होली आ गई है और रंगों के बिना तो कोई होली होती ही नहीं है। कोई आपके घर आए या फिर आप किसी के घर जाएं। रंगों के साथ तो खेलना ही है। हालांकि, ये रंग केमिकल से बने होते हैं तो इसमें डरने वाली बात तो है। लेकिन कोई इस बार आप इन केमिकल वाले कलर्स से बच जाएंगे। कैसे? वो हम बताते हैं। आपको इस साल होली में किसी भी तरीके का कोई रंग बाजार से खरीदने की जरूरत नहीं है। आप इसे खुद घर पर 2 चीजों को मिलाकर बना सकते हैं। तो आइए फिर फटाफट से जानते है कि हम घर कैसे ऑर्गेनिक गुलाल बना सकते हैं।

Courtesy - Pixabay

इस एक स्टेप से बनाए ऑर्गेनिक गुलाल
इस ऑर्गेनिक गुलाल को घर पर बनाने के लिए आपको सिर्फ और सिर्फ पाउडर और फूड कलर चाहिए। फूड कलर आप अपनी पसंद के अनुसार ले सकते हैं। अब आपको करना सिर्फ इतना है कि किसी भी प्लेट में एक चम्मच फूड कलर के साथ दस चम्मच पाउडर लेना है। इसके बाद इन दोनों ही चीजों को प्लेट में अच्छे से मिला लेना है। जब पाउडर और फूड कलर आपस में मिल जाएं, तो इसे कम से कम 1 घंटे के लिए रेस्ट करने दें। बस इसके बाद आपका खुशबूदार ऑर्गेनिक गुलाल घर पर बनकर पूरी तरह से तैयार हो गया है। वैसे अगर आप चाहें तो इस गुलाल में चंदन पाउडर को भी मिला सकते हैं।