बीएमपी-5 मिथिलेश स्टेडियम मंडे को बदला-बदला नजर आ रहा था। गेम शुरू होने से पहले असम वीमेन पुलिस का रियल गेम देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गईं। उनके 'वीमेन साइलेंटÓ ड्रील से दर्शक पूरी तरह चकित थे। हो भी क्यों नहीं ऐसा कारनामा वे अपने घर में पहली बार जो कर रहे थे। वीमेन पुलिस अपनी रायफल को ऐसे उछाल रही थीं जैसे कोई खिलौना हो। अपने स्किल और साहस को वे बखूबी दिखा रही थी। करीब साढ़े चार किलो की रायफल से असम वीमेन पुलिस करीब आधे घंटे तक करतब दिखाती रहीं। उनके हर करतब पर स्टेडियम में खचाखच भरे दर्शक तालियां बजा रहे थे। इससे पूर्व स्टेट के इंटरनेशनल प्लेयर्स सीना ताने मशाल लेकर कोर्ट पर निकले तो दर्शकों ने खड़े होकर दिल से उनका इस्तकबाल किया। मशाल दौड़ में प्रेम चंद सिंह, कृष्ण कुमार शर्मा, उमा सिंह और अर्चना बारा शामिल थी।

मुकेश ने दिलाया बिहार को मेडल

बिहार को पहला मेडल मुकेश कुमार सिंह ने लांग जम्प में दिलाया। मुकेश .1 मी। से चूक गए वर्ना बिहार की झोली में सिल्वर मेडल आता। उन्होंने 7.36 मी। जम्प लगाया। इस कैटेगरी में केरल पुलिस के बंसिल जार्ज ने 7.85 मी। जम्प लगाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं हरियाणा पुलिस के सुरेन्द्र ने 7.37 मी। जम्प लगा सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। इससे पूर्व वीमेंस कैटेगरी के 10 हजार मीटर रेस में सीआरपीएफ का जलवा रहा। उसके प्लेयर्स ने तीनों मेडल पर कब्जा जमाया। एल चाओबा चानू ने गोल्र्ड, अनुराधा सिंह ने सिल्वर और सविता देवी ने ब्रांज मेडल पर कब्जा जमाया। मेंस कैटेगरी के 10 हजार मीटर रेस में बीएसएफ के प्रेमा राम शरण ने गोल्ड, उत्तराखंड पुलिस के मुकेश रावत ने सिल्वर और सीआरपीएफ के संजय मंडल ने ब्रांज मेडल जीता। 100मी। रेस के दोनों कैटेगरी में केरल पुलिस का जलवा रहा। वीमेंस कैटेगरी में केरल पुलिस की सिनि एस ने गोल्ड, महाराष्ट्र की हेमा भांगे ने सिल्वर और सीआरपीएफ की सरबजीत कौर ने ब्रांज मेडल जीता।

केक काटकर इनॉगरेशन

नए बने स्टेडियम का इनॉगरेशन उसी तरह के बने केक को काट कर किया गया। सीएम नीतीश कुमार ने केक काटा। उन्होंने बैट्री से चलने वाले मोटर पर सिंथैटिक कोर्ट व स्टेडियम का मुआयना किया। उनके साथ डीजीपी अभयानंद सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

शानदार मार्च पास्ट

देश भर के पुलिस की टीमें रंग बिरंगे ड्रेस में बैंड की धुन पर कदम ताल करते हुए आगे बढ़ रही थीं। चीफ गेस्ट के सामने आते ही वे सलामी देती और फिर आगे बढ़ जा रही थीं। उनके रंग-बिरंगे ड्रेस और शानदार कदमताल देखकर दर्शक तालियां बजा रहे थे।

कल्चर प्रोग्राम ने मन मोहा

महाराष्ट्र पुलिस ने 'लेजिम ड्रीलÓ डांस से दर्शकों का मन मोह लिया। एक साथ सौ से अधिक पुलिस ने म्यूजिक की धुन पर डांस के साथ करतब भी दिखाए। वहीं आंध्र प्रदेश पुलिस ने 'जय होÓ गाने पर डांस किया। आंध्र की पुलिस ने ही 'डेपु डांसÓ कर खूब तालियां बटोरी। इसके बाद बारी थी बिहार के प्लेयर्स की। बिहार पुलिस टीम ने फाग गायन व डांस से सभी को झुमा दिया। उनके डांस पर डीआईजी मानवाधिकार रवींद्रण शंकरन भी अपने आप को रोक नहीं सके। वे पुलिस के साथ डांस करने लगे। इसके बाद तो स्टेडियम में उपस्थित लोग होली के मूड में आ गए। पुलिस ऑफिसर्स ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाइयां दीं।