-सोमवार को महानगर भाजपा की बिष्टुपुर तुलसी भवन में हुई बैठक में लिया गया निर्णय

JAMSHEDPUR(22 Aug) : भाजपा के देशव्यापी तिरंगा यात्रा को लेकर सोमवार को महानगर भाजपा की बिष्टुपुर तुलसी भवन में बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि मंगलवार की सुबह दस बजे मानगो गांधी मैदान से तिरंगा यात्रा निकलेगी और बिरसानगर में समाप्त होगी। इस यात्रा में सांसद विद्युत वरण महतो मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार के अध्यक्ष बनने के बाद यह पहला कार्यक्रम है ऐसे में तिरंगा यात्रा में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हों इसकी तैयारी की जा रही है। यात्रा गांधी मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ शुरू होगी, वहां से होते हुए मानगो चौक पर खुदीराम बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद मानगो पुल होते हुए साकची बस स्टैंड, साकची बड़ा गोलचक्कर, जुस्को आफिस, बिस्टुपुर पोस्ट आफिस के पास टाटा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद बिष्टुपुर मेन रोड होते हुए जुगसलाई, बर्मामाइंस, आरडी टाटा गोलचक्कर, गोलमुरी, टेल्को होते हुए बिरसानगर पहुंचेगी। अमर शहीद बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा की समाप्त होगी। बैठक में मुख्य रूप से दिनेश कुमार, नंदजी प्रसाद, चंद्रशेखर मिश्रा, विनोद सिंह, देवेन्द्र सिंह, राजेश शुक्ला, हलधर नारायण साह, अनिल सिंह, हरेन्द्र पांडे, राजन सिंह, राजकुमार सिंह, संजीव कुमार, पवन अग्रवाल, विकास सिंह, कमल किशोर, जोगिन्दर सिंह जोगी, मुकुल मिश्रा, अनिल मोदी, दीपू सिंह, चुन्नू भूमिज, राजेश साव, रमेश नाग, प्रोविर चटर्जी समेत काफी संख्या में भाजपा नेता मौजूद थे।