टोक्यो (एएनआई)। भारतीय शूटर मनीष नरवाल और सिंहराज अधाना ने शनिवार को यहां असाका शूटिंग रेंज में पी4 मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच1 फाइनल में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता। 19 वर्षीय मनीष ने 218.2 अंकों के साथ गोल्ड में जीतने के लिए पैरालंपिक रिकॉर्ड बनाया, जबकि सिंहराज ने 216.7 अंकों के साथ टोक्यो पैरालिंपिक का अपना दूसरा पदक हासिल किया। रूसी पैरालंपिक समिति (RPC) के सर्गेई मालिशेव ने कांस्य पदक जीता।

फाइनल में लगाया सटीक निशाना
सिंहराज अधाना ने फाइनल में दो भारतीयों से बेहतर शुरुआत की क्योंकि उन्हें पहले 10 शॉट के बाद 92.1 अंक के साथ अंक तालिका में बढ़त बनाए रखी थी। क्वालीफिकेशन में सातवें स्थान पर रहने वाले मनीष की फाइनल में शुरुआत बेहद खराब रही और उसने पहले प्रतियोगिता चरण में 87.2 अंक जुटाए।

दोनों शूटर रहे शानदार फाॅर्म में
सिंहराज और मनीष ने इसके बाद जबरदस्त वापसी की क्योंकि दोनों निशानेबाजों ने एलिमिनेशन चरण में चीनी जोड़ी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। 18वें शॉट के बाद मनीष नाटकीय रूप से चौथे स्थान पर आ गए। लेकिन अपने 19वें और 20वें शॉट में 19 वर्षीय भारतीय ने सनसनीखेज 10.8 और 10.5 का लक्ष्य बनाकर सिंहराज से पहला स्थान हासिल किया। पहले स्थान के लिए हमवतन के खिलाफ लड़ाई के साथ, मनीष ने 8.4 और 9.1 के साथ समाप्त किया, जबकि सिंहराज ने अपने अंतिम दो शॉट्स में 8.5 और 9.4 का लक्ष्य रखा। इससे पहले क्वालीफिकेशन में मनीष ने 533-7x अंक अर्जित किए जबकि सिंहराज ने छह श्रृंखला समाप्त होने के बाद 536-4x अंक बनाए। क्वालीफिकेशन इवेंट में अच्छे प्रदर्शन के बाद भारतीय जोड़ी टोक्यो पैरालिंपिक के फाइनल में पहुंची। इसी के साथ टोक्यो पैरालंपिक में भारत के कुल पदकों की संख्या 15 हो गई।