Gotthard Base Tunnel
गोटहार्ड बेस सुरंग स्विट्जरलैंड के मध्य केंटन प्रांत उरी के इस्टफील्ड से शुरु होकर दक्षिण केंटन टिसिनो के बोडियो तक जाती है। स्विट्जरलैंड की सरकार के आंकड़ों के अनुसार 57 किलोमीटर लंबी रेल सुरंग के निर्माण में करीब 12 अरब स्विस फ्रेंक्स करीब 12 अरब डॉलर लगे। इसे बनाने में करीब 2400 श्रमिकों ने काम किया।
Seikan Tunnel
गोटहार्ड बेस सुरंग से पहले जापान रेलवे कंस्ट्रेक्शन द्वारा बनाया गया सेकेन रेलवे टनल दुनिया की सबसे लंबी सुरंग थी। इसकी लंबाई 53.85 किलोमीटर है। सेकेन रेलवे टनल को जापान की जनता के लिए 13 मार्च 1988 को खोला गया था। इतना लंबा रेलवे टनल बनाना अपने आप में एक अजूबा था।
Channel Tunnel
इंग्लशि चैनल में बना चैनल टनल दुनिया की तीसरी सबसे लंबी रेलवे सुरंग है। यह सुरंग फ्लोकस्टोन को कैंट से जोड़ती है। इस टनल की लंबाई 50.50 किलोमीटर है। यूनाइटेड किंगडम द्वारा इस रेलवे टनल का निर्माण किया गया था। ब्रिटेन की जनता के लिए इसे 6 मई 1994 को खोल दिया गया था।
New Gunjiao Tunnel
न्यू गुंजाओ टनल विश्व में चौथा सबसे बड़ा रेलवे टनल है। यह चीन में स्थित है। इस टनल की लंबाई 32.65 किलोमीटर है। इस टनल में दो सिंग्ल ट्रेक बनाए गए हैं। चीन की सरकार द्वारा इस रेलवे टनल का निर्माण किया गया था। चीन की जनता के लिए इस टनल को 28 दिसंबर 2014 को खेल दिया गया था।
Lötschberg Base Tunnel
विश्व की पांचवी सबसे बड़ा रेलवे टनल स्विट्जरलैंड मे ही है। इस टनल का नाम लॉस्चबर्ग बेस टनल है। यह रेलवे टनल स्पिज से बर्ग को जोड़ता है। यह रेलवे टनल 14.62 किलोमीटर लंबा है।
Interesting News inextlive from Interesting News Desk