- जानकारी दिए बिना बन्द किया गया गोविन्दपुरी ब्रिज का ट्रैफिक

-ट्रैफिक लोड बढ़ जाने से दादा नगर पर लगा जबरदस्त जाम

-तेज धूप में जाम में फंसे लोग हुए बेहाल

-चकरघिन्नी बने वाहन सवार, जूही पुल की तरफ भागे, वहां भी जाम की स्थिति से रहे जूझते

KANPUR: साउथ सिटी से नार्थ सिटी आने-जाने वाले के लिए थर्सडे का दिन मुसीबतें लेकर आया। सुबह-सुबह अचानक बिना किसी जानकारी के गोविन्दपुरी ब्रिज के दोनों ओर बैरियर लगाकर ट्रैफिक बन्द कर दिया गया। लोग दादा नगर पहुंचे तो वहां उन्हें जबरदस्त जाम से जूझना पड़ा। जाम भी ऐसा-वैसा नहीं लोगों को जाम से पार पाने में ख्-ख् घंटे तक लग गए। इसबीच आसमान से बरस रहे अंगारों के कारण लोग बिलबिलाकर रह गए। लेकिन ना तो जाम से छुटकारा दिलाने के लिए पुलिस आगे आई और ना ही ट्रैफिक पुलिस ने मदद की।

मनमानी बनी पब्लिक की परेशानी

दरअसल गोविन्दपुरी पुल के पैरलल बन रहे ब्रिज के कारण फजलगंज साइड रास्ता काफी संकरा हो गया है। जिसके चलते अक्सर गोविन्दपुरी पुल पर जाम लग जाता है। इस समस्या के हल के लिए नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने मिलकर थर्सडे को डेलीनेटर्स आदि काम शुरू किए। इसके चलते गोविन्द नगर और फजलगंज साइड बैरियर लगाकार ट्रैफिक रोक दिया। ऑफिस, मार्केट व अन्य जरूरी कामों से जा रहे लोग अचानक ट्रैफिक रोके जाने से भिड़ गए। उनकी पुलिस व ट्रैफिक पुलिस से काफी नोकझोक भी हो गई। लेकिन वे नहीं माने। बाइक, स्कूटी व साइकिल सवार लोगों को भी उन्होंने नहीं जाने दिया, बल्कि वाहन सवारों को दादा नगर ब्रिज की राह दिखा दी। लोगों के पास करीब फ् से ब् किलोमीटर का एक्स्ट्रा दूरी तय करने के अलावा और कोई रास्ता नहीं था। लेकिन लोगों की मुश्किलें कम होने की बजाए और भी बढ़ गई।

कहां गई ट्रैफिक पुलिस

दादा नगर पुल का ट्रैफिक भी चरमरा गया। जल्दी निकलने की होड़ दादा नगर पुल पर जबरदस्त जाम लग गया। एक ओर जाम सीटीआई चौराहे तक पहुंच गया तो दूसरी ओर विजय नगर चौराहा। फजलगंज फायर स्टेशन के पास खुदाई के कारण पहले से ट्रैफिक जाम की समस्या और भी बढ़ गई। ब्क् डिग्री सेल्सियस टेम्परेचर और तेज रफ्तार में बह रही गर्म हवाओं के कारण लोग हलकान हो गए। लोग पुलिस व ट्रैफिक पुलिस को कोसते रहे। वहीं सैकड़ों वाहन सवार तो जाम को देखकर पांच किलोमीटर की अधिक दूरी तय कर जूही पुल से जाने में ही भलाई समझी। लेकिन यहां भी लोगों को ट्रैफिक जाम की स्थिति से जूझना पड़ा। वहीं दोपहर में पुलिस व ट्रैफिक पुलिस के तेवर नरम देखकर जाम से परेशान लोग जबरन गोविन्दपुरी पुल से बाइक व स्कूटर लाने-जाने लगे। ट्रैफिक इंस्पेक्टर महमूद अली ने बताया कि पैरलल पुल बनाए जाने के कारण फजलगंज की साइड रोड संकरी हो गई है। फोरव्हीलर्स के जबरदस्ती आने-जाने से जाम लगा रहता है। इन्हें रोकने के लिए डेलीनेटर्स लगाए जा रहे हैं। दादा नगर पुल पर जाम की समस्या के हल के लिए एक्स्ट्रा ट्रैफिक पुलिस लगाई गई थी, लेकिन वाहनसवारों की जल्दबाजी के कारण जाम लगा था।

बॉक्स आइटम- पुल धंसने की उड़ी अफवाह

गोविन्दपुरी पुल के दोनों ओर बैरियर लगाकार ट्रैफिक रोके जाने से पुल धंसने की अफवाह उड़ने लगी। दरअसल करीब चार साल पहले गोविन्दपुरी पुल और इसके बाद दादा नगर पुल भी धंस चुका है। जिसके चलते लोगों का आसानी से यकीन भी हो गया।

-गोविन्दपुरी ब्रिज पर जाम की समस्या के हल के लिए डेलीनेटर्स लगाए जा रहे है। जिससे फोर व्हीलर्स व हैवी वेहिकल्स को रोका जा सके। इसीवजह से ट्रैफिक बन्द किया गया है। फ्राईडे को टू व्हीलर्स के लिए गोविन्दपुरी ब्रिज चालू कर दिया जाएगा। - आरएन बाजपेई, म्यूनिसिपल कमिश्नर